Thursday, March 12, 2026
Homeएस्ट्रोमंगल की राशि में गोचर करने जा रहे बुध, पैसों से भर...

मंगल की राशि में गोचर करने जा रहे बुध, पैसों से भर जाएगी इन 4 राशि वालों की तिजोरी

बुधदेव का गोचर और मार्गी होना कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। बुद्धि ,वाणी और व्यापार के स्वामी बुध का मेष राशि में गोचर करने से इन चार राशि वालों की किस्मत चमकेगी।

-

Budh Gochar: ग्रहों के राजकुमार बुध देव का गोचर बहुत ही विशेष माना जाता है। बुधदेव जब भी गोचर होते हैं इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ता है। 4 अप्रैल को बुधदेव मार्गी होंगे और 7 में को वह मंगल की राशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे। बुधदेव का गोचर और मार्गी होना कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। बुद्धि ,वाणी और व्यापार के स्वामी बुध का मेष राशि में गोचर करने से इन चार राशि वालों की किस्मत चमकेगी।

मेष राशि

निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। व्यापार और पेशेवर मामलों में सफल हो सकेंगे। जातक नहीं सोच से सकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकेंगे। अचानक धन की प्राप्ति होगी पुरानी जमीन आपके हाथ लगेगी‌‌। व्यापार में भी लाभ होगा डूबा हुआ पैसा भी आपको प्राप्त हो जाएगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का मेष राशि में गोचर करना सकारात्मक लाभ प्रदान करा सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के रास्ते खुलने से आर्थिक लाभ हो सकेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा कहीं विदेश यात्रा पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

तुला राशि

व्यक्तिगत संबंधों में मधुरता व व्यापारिक मामलों में सामंजस्य बढ़ेगा। करियर में नए आयाम छू पाएंगे। तुला राशि के जातकों के लिए बुध का मेष राशि में गोचर करना अच्छा साबित हो सकता है। बुध के गोचर के दौरान आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

कुंभ राशि

परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। जातक कड़ी मेहनत कर लाभ पा सकेंगे अचल संपत्ति बनाने में कामयाबी मिलेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार आपको सुनने को मिल सकेगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारी पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-क्या लड्डू गोपाल को नमकीन, बिस्कुट और चाय ,कोल्ड ड्रिंक का भोग लगाना होता है सही या गलत? जाने

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts