Zeenat Aman News: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेत्री जीनत अमान हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में उनकी जान बाल बाल बच गई। जीनत अमान की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
बाल -बाल बची जीनत अमान की जान
जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टनिंग सी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि,”गोलियों की वजह से घुट्टी हुई एक बूढी महिला की तरह बोलते हुए मैं आपको यह बताना चाहती हूं कि कल रात मेरे साथ क्या हुआ था। अंधेरी ईस्ट के एक स्टूडियो में शूटिंग खत्म हुआ था। यह एक लंबा दिन था मैं घर लौटी लिली बहुत खुश थी अटेंशन देकर मैं अपने काम करने लगी। सोने से पहले मुझे ब्लड प्रेशर की दवाई खानी थी यहीं से दर्द की शुरुआत हुई। मैंने दवाई मुंह में रखी और पानी पिया और फिर लगा कि मेरी सांस अटक गई है। एक छोटी सी गोली थी जो मेरे गले में फंस गई थी यह इतनी अंदर थी कि उसे उगला नहीं जा सकता था और ना ही निकाला जा रहा था।”
‘सांस लेने में हो रही थी दिक्कत’
जीनत अमान ने कहा कि,’मैं सांस ले पा रही थी लेकिन सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। मैं और पानी पिया और तब तक पीती रही जब तक गिलास खाली ना हो गया हो लेकिन गोली फंसी रही। उस वक्त घर में एक डॉग और पांच बिल्लियों के अलावा मेरे साथ कोई नहीं था। मुझे घबराहट होने लगी थी डॉक्टर का नंबर बिजी था और तो मैं अपने बेटे जहान खान को कॉल किया। वो तुरंत भाग कर आया जब तक मैं उसका इंतजार कर रही थी मेरे गले की तकलीफ बढ़ रही थी मैं उसे दवा के अलावा कुछ और सोच नहीं पा रही थी। मुझे सांस लेने में परेशानी हो रही थी उसके बाद जहां ना यार फिर डॉक्टर से मिले डॉक्टर ने कहा कि यह समय के साथ घुल जाएगी मैंने कुछ घंटे गर्म पानी पीते हुए इंतजार में बिताएं। जब मैं सुबह उठी तो थोड़ा शर्मिंदा महसूस कर रही थी किसी की जिंदगी में हमेशा ऐसे मुश्किल समय आते हैं उसमें काम एक्शन और ज्यादा धैर्य की जरूरत होती है।’
Read More-IPL में वापसी करने जा रहे एबी डीविलियर्स? कहा ‘मैं दोबारा क्रिकेट खेलना चाहता हूं…’
