MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को क्रिकेट हर फॉर्मेट में चैंपियन बनाया है। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं और वह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपनी फैमिली के साथ अपना क्वालिटी टाइम एंजॉय करते हुए नजर आते हैं। नए साल के अवसर पर महेंद्र सिंह धोनी ने गोवा में न्यू ईयर का सेलिब्रेशन किया है।
गोवा में धोनी ने मनाया नया साल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने इस बार साल 2025 का न्यू ईयर गोवा में सेलिब्रेट किया है जिसके सोशल मीडिया पर कई सारे फोटो और वीडियो सामने आए हैं जिसमें महेंद्र सिंह धोनी गोवा में अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ नए साल का जश्न मनाते नजर आ रही हैं इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी को अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ डांस करते हुए भी देखा गया है। महेंद्र सिंह धोनी के इस अंदाज में फंस को दीवाना बना लिया है।
MS Dhoni celebrating New Year 2025 at Goa 🤩❤️@MSDhoni #MSDhoni #HappyNewYear2025 pic.twitter.com/Ltrbo1Gm4t
— DHONI Era™ 🤩 (@TheDhoniEra) January 1, 2025
आईपीएल में नजर आएंगे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी भले इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं लेकिन इसके बाद भी महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम के घरेलू टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा जाता है। क्योंकि टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट को खेलने के बाद महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे।
Read More-NotOut थे यशस्वी… ऑस्ट्रेलिया में भारत के साथ हुई बेईमानी, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर का बड़ा दावा
