Thursday, October 24, 2024

दिल्ली कैपिटल्स छोड़ ऑक्शन में उतरेंगे Rishabh Pant? खुद किया ऐलान!

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले कई सीजन से लगातार दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स टीम की विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कप्तानी भी करते हैं। लेकिन आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल छोड़ने की खबरें चल रही है। इसी बीच ऋषभ पंत का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कितने में बिकेंगे ऋषभ पंत?

टीम इंडिया के क्रिकेटर ऋषभ पंत हमेशा ही अपने फनी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में ऋषभ पंत ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें ऋषभ पंत ने लिखा “अगर मैं ऑक्शन में जाता हूं। क्या मैं बिकूंगा या नहीं और कितने में बिकूंगा?” इसके बाद ऋषभ पंत के मेगा ऑक्शन में उतरने की खबरें और तेज हो गई है। यह भी बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत दिल्ली का साथ छोड़ सकते हैं हालांकि अभी तक दिल्ली को छोड़ने को लेकर ऋषभ ने कोई भी ऐलान नहीं किया है और ना ही दिल्ली ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट मेगा ऑक्शन से पहले जारी की है।

फैंस ने क्या दिया जवाब?

ऋषभ पंत की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। फैंस के अनुसार ऋषभ पंत पर मेगा ऑक्शन में 20 करोड़ से भी अधिक बोली लग सकती है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने ऋषभ पंत की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा “ना बिकने का कोई सवाल ही नहीं। 20 करोड़ के करीब।” वही एक दूसरे सोशल मीडिया यूज़र ने पंत की पोस्ट पर लिखा “20 करोड़ से ज्यादा।”

Read More-हार्दिक पांड्या के बर्थडे पर फैन ने जीता दिल, गरीब बच्चों को दिया खाना

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles