Dussehra 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रामनवमी के बाद विजयदशमी का त्यौहार मनाया जाता है। विजयदशमी को दशहरा भी कहा जाता है। दशहरे के त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इस साल 12 अक्टूबर को दशहरे का त्यौहार मनाया जा रहा है। वही इस साल दशहरा पर शश राजयोग और मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। यह दोनों ही शुभ योग इन तीन राशि वालों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होंगे। इन राशि के जातकों की तिजोरी पैसों से भर जाएगी और बिगड़े हुए काम बनेंगे।
तुलाराशि
तुला राशि के जातक जिनकी शादी नहीं हुई है उनके लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। कार्य क्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। बाॅस आपके काम की तारीफ करेंगे पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।
मकर राशि
अगर कोई आपको लंबे समय से बीमारी परेशान कर रही है तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। दशहरे पर आपके बिगड़े हुए सभी काम बनेंगे। सिंगल लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है इसके अलावा जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनका कहीं से बहुत अच्छा ऑफर आ सकता है। नए अवसर प्राप्त होंगे अगर कहीं आपका पैसा अटका हुआ है तो वह आपको वापस मिल जाएगा।
वृषभ राशि
आपको प्रमोशन का शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। लव लाइफ में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी। व्यापार कर रहे लोगों को जबरदस्त मुनाफा होगा। वृषभ राशि के लोगों का आर्थिक लाभ हो सकता है। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है आपको प्रमोशन भी मिल सकता है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-महाअष्टमी पर बन रहा लक्ष्मी नारायण योग, अचानक मालामाल हो जाएंगे ये राशि के लोग
