Sunday, December 7, 2025
Homeराजनीतिमुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को BJP ने दी बड़ी...

मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाई गई उपाध्यक्ष

अखिलेश यादव डिंपल यादव यादव परिवार के किसी 20 सदस्य के खिलाफ अपर्णा यादव को चुनाव में उतर जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। माना जा रहा है कि अपर्णा यादव परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ना चाहती थी।

-

UP Politics News: मुलायम सिंह यादव की बहू और भाजपा नेता अपर्णा यादव को योगी सरकार ने एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अपर्णा यादव को महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव साल 2022 में विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थी। दावा किया जा रहा था कि उन्हें लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव डिंपल यादव यादव परिवार के किसी 20 सदस्य के खिलाफ अपर्णा यादव को चुनाव में उतर जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। माना जा रहा है कि अपर्णा यादव परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ना चाहती थी।

अपर्णा यादव को बनाया गया महिला आयोग का उपाध्यक्ष

भाजपा नेता अपर्णा यादव को योगी सरकार ने महिला आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रमुख सचिव लीना जौहरी हस्ताक्षरित्र आदेश में कहा है कि,’उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग अधिनियम 2004 की धारा -3 की उपधारा -2 के खंड (क) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में बबीता चौहान को 1 वर्ष की अवधि के लिए अथवा राज्य सरकार के प्रसाद पर्यंत तक उत्तर प्रदेश महिला आयोग का अध्यक्ष तथा अपर्णा यादव एवं चारु चौधरी को एक वर्ष की अवधि के लिए अथवा राज्य के प्रसाद पर्यंत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का उपाध्यक्ष नामित क किया जा रहा है।’

2022 में बीजेपी में हुई थी शामिल

आपको बता दें अपर्णा यादव 2017 में सपा के टिकट पर भाजपा प्रत्याशी रीताबहुगुणा जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था और वह हार गई थी। उसके बाद 2022 में अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हुई तब कहा जाने लगा की पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव में मौका देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लोकसभा चुनाव के दौरान अपर्णा ने कुछ क्षेत्रों में बीजेपी के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार जरूर किया लेकिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था।

Read More-बहराइच में क्यों नहीं पकड़े जा रहे हैं भेड़िए? अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर उठाए सवाल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts