Friday, February 6, 2026
Homeएस्ट्रोइन राशि वालों पर पड़ेगी शनि-सूर्य की क्रूर दृष्टि, 17 सितंबर तक...

इन राशि वालों पर पड़ेगी शनि-सूर्य की क्रूर दृष्टि, 17 सितंबर तक हाथ लगेगी असफलता

सूर्य 15 सितंबर 2024 तक सिंह राशि में रहेंगे। इस दौरान समसप्तक योग बन रहा है जो बहुत ही विशेष माना गया है। जो इन पांच राशि के जातकों के लिए बहुत ही अशुभ माना गया है।

-

Surya Shani Drishti: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जहां सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है तो वही शनि को ग्रहों का न्यायाधीश माना गया है। ‌ मान्यता है कि शनि सूर्य देव के पुत्र हैं। वही शनि और सूर्य के बीच शत्रुता का भी भाव है। शनि और सूर्य के बीच शत्रुता रहती है दोनों एक दूसरे के शत्रु ग्रह माने जाते हैं। इसीलिए सूर्य की युक्ति होना सूर्य- शनि का आमने-सामने आना बहुत ही विशेष माना गया है। 16 अगस्त 2024 को सूर्य गोचर करके अपनी ही राशि सिंह में आ गए हैं। वही शनि देव पहले से ही अपनी ही राशि कुंभ में मौजूद है। सूर्य 15 सितंबर 2024 तक सिंह राशि में रहेंगे। इस दौरान समसप्तक योग बन रहा है जो बहुत ही विशेष माना गया है। जो इन पांच राशि के जातकों के लिए बहुत ही अशुभ माना गया है।

इन राशि वालों के लिए रहेगा अशुभ

कन्या राशि- सूर्य और शनि की क्रूर दृष्टि इस राशि के जातक के लिए बहुत ही हानिकारक रहेगी। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको असफलता ही हाथ लगेगी। आप जो भी फैसला ले बहुत ही सोच समझ कर लें।

मेष राशि-कुछ लोगों को नौकरी में संकट पैदा हो सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम बिल्कुल भी ना उठाएं नहीं तो आपको पछताना पड़ेगा। करियर में समस्या आ सकती है।

सिंह राशि-ऑफिस में विवाद और राजनीति में पड़ाना भारी पड़ सकता है। करियर में समस्या हो सकती है सिंह के स्वामी सूर्य है और वह इस राशि में गोचर कर रहे हैं। जो बहुत ही हानिकारक रहेगा।

मकर राशि-कई मामलों में उलझने रहेंगे इसीलिए कोई भी अहम फैसला सोच समझ कर लें। मन बहुत ही अशांत रहेगा। व्यापारी जातकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर अच्छा है लेकिन शनि और सूर्य का समसम्तक योग बहुत ही अशुभ रहेगा। लाइफ पार्टनर से समस्या हो सकती है पारिवारिक समस्याएं आ सकती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है। )

Read More-जन्माष्टमी की रात जरूर करें ये उपाय, किस्मत चमकते नहीं लगेगी देर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts