Sunday, December 7, 2025
HomeराजनीतिAAP ने इस राज्य से विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान, इतनी...

AAP ने इस राज्य से विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान, इतनी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

मुंबई में पार्टी 36 सीटों पर अपनी उम्मीदवार उतारेगी। इस बात का ऐलान आम आदमी पार्टी की मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन किया है। प्रीति शर्मा मेनन ने यह भी बताया है की कितनी सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

-

Maharashtra Assembly Election 2024: विधानसभा चुनाव होने से पहले आम आदमी पार्टी ने बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने महाराष्ट्र से विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर घोषणा कर दी है। मुंबई में पार्टी 36 सीटों पर अपनी उम्मीदवार उतारेगी। इस बात का ऐलान आम आदमी पार्टी की मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन किया है। प्रीति शर्मा मेनन ने यह भी बताया है की कितनी सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

आम आदमी पार्टी ने किया बड़ा ऐलान

इस साल लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी ने पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों में इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ा था। वही आप विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में लड़ना चाहती है। आम आदमी पार्टी की मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा ने ऐलान करते हुए कहा है कि,”आप भारत गठबंधन का एक मजबूत हिस्सा है। हालांकि, भारत गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था और उसमें भी हमारी जीत हुई थी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक अलग विषय है। यह स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जाएगा। महाराष्ट्र को कल्याणकारी सरकार की जरूरत है। इसलिए, आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। महाराष्ट्र में हमारा वोट बैंक बहुत मजबूत है।”

अक्टूबर में होंगे विधानसभा चुनाव

आपको बता दे महाराष्ट्र में इसी साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला इंडिया गठबंधन के महाविकास आघाड़ी और एनडीए के महायुति के बीच होगा।

Read More-बांग्लादेश में तख्तापलट पर आया ममता बनर्जी का बयान, कहा- ‘ये दो देशों के बीच का मामला है…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts