Friday, February 6, 2026
Homeराजनीतिटीवी के 'राम' पर जनता ने जताया भरोसा, मेरठ सीट पर Arun...

टीवी के ‘राम’ पर जनता ने जताया भरोसा, मेरठ सीट पर Arun Govil ने दर्ज की बंपर जीत

उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट पर बीजेपी की तरफ से इस बार अरुण गोविल मैदान में थे। अरुण गोविंद ने सभा प्रत्याशी सुनीता वर्मा को हराकर बंपर जीत हासिल की है।

-

Arun Govil: रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभा कर घर-घर में फेमस हुए अरुण गोविल ने लोकसभा चुनाव 2024 से राजनीति की दुनिया में कदम रखा था। टीवी के राम अरुण गोविल पर मेरठ की जनता ने भरोसा जताते हुए उन्हें सांसद बना दिया है। उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट पर बीजेपी की तरफ से इस बार अरुण गोविल मैदान में थे। अरुण गोविंद ने सभा प्रत्याशी सुनीता वर्मा को हराकर बंपर जीत हासिल की है।

अरुण गोविल पर जनता ने जताया भरोसा

मेरठ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी और रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल चुनाव लड़ रहे थे। इनके खिलाफ सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा, बसपा से त्यागी समुदाय के देवव्रत त्यागी खड़े हुए थे। अरुण गोविल ने दोनों को हराते हुए मेरठ में बड़ी जीत दर्ज की है। अरुण गोविल ने सुनीता वर्मा को 10 हजार वोटो से हराया है। आपको बता दे पिछली बार 2019 में भी बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। इस दबदबे को अरुण गोविल ने कायम रखा।

मंडी सीट से जीती है कंगना रनौत

जहां अरुण गोविल उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे तो वही बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री कंगना रनौत मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही थी। कंगना रनौत ने मंडी लोकसभा सीट से बंपर जीत दर्ज की है। कंगना रनौत की जीत पर उनके परिवार वाले काफी खुश हैं और जश्न मना रहे हैं।

Read More-‘ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है…’ चुनाव जीतने के बाद पहली बार बोले PM मोदी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts