HomeराजनीतिBJP सांसद मनोज तिवारी को वाराणसी में महिला ने बनाया बंधक, सामने...

BJP सांसद मनोज तिवारी को वाराणसी में महिला ने बनाया बंधक, सामने आया वीडियो

1 जून को वाराणसी में मतदान किया जाएगा। इसी बीच बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें मनोज तिवारी को एक महिला बंधक बनाए हुए नजर आ रही है।

-

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट वाराणसी इस समय काफी चर्चा में बनी हुई है। वाराणसी से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की वाराणसी समेत 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। 1 जून को वाराणसी में मतदान किया जाएगा। इसी बीच बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें मनोज तिवारी को एक महिला बंधक बनाए हुए नजर आ रही है।

चुनाव प्रचार के दौरान बंधक बनाए गए मनोज तिवारी

भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उनका बंधक बनाने का दावा किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला नजर आ रही है और वह अपने बेटे को फोन करके बीजेपी सांसद मनोज तिवारी से मिलने के लिए कह रही है। महिला कहती कि,’मनोज तिवारी जी आए हुए हैं और घर आकर बैठे हुए हैं। जल्द ही दुकान में अंदर आओ, वह बैठे हुए हैं।’ आपको बता दें इस वीडियो को खुद मनोज तिवारी ने शेयर किया है उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है,’जब मनोज तिवारी को काशी की एक महिला ने अपने बेटे से मिलवाने के लिए बंधक बनाया।’

मनोज तिवारी के पसंद किए जाते हैं गाने

भोजपुरी के सुपरस्टार मनोज तिवारी के गाने उत्तर प्रदेश और बिहार में काफी पसंद किए जाते हैं। मनोज तिवारी की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है मनोज तिवारी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस समय मनोज तिवारी पूरी तरह राजनीति में लगे हुए हैं।

Read More-वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ हुंकार भरने आ रहे ‘यूपी के दो लड़के’, काशी पहुंचेंगे राहुल और अखिलेश

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts