बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। लखनऊ में हुई पार्टी की अहम बैठक में मायावती (Mayawati) ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद (Ishan Anand) को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी। इस फैसले के बाद ईशान पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसी दौरान ईशान ने मायावती (Mayawati) का आशीर्वाद भी लिया। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब पार्टी नेतृत्व में हाल के दिनों में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।
आकाश और दीपिका को लेकर पहले लिया था फैसला
मायावती (Mayawati) ने कुछ दिन पहले परिवार के सदस्यों की पार्टी में भूमिका को लेकर अपना रुख साफ किया था। उन्होंने आकाश आनंद और उनकी बहन दीपिका आनंद को संगठन की जिम्मेदारियों से दूर रखने की बात कही थी। साथ ही ईशान आनंद (Ishan Anand) को पार्टी में आगे काम करने का मौका देने का संकेत दिया था। मायावती (Mayawati)ने यह भी स्पष्ट किया था कि पार्टी में जिम्मेदारी पाने वाले किसी भी व्यक्ति से अनुशासन और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा की उम्मीद रहेगी। अब ईशान को राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने के बाद उस फैसले को औपचारिक रूप मिल गया है।
आने वाले चुनावों से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
बसपा की बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आने वाले चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड और पंजाब जैसे राज्यों में भी पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। ईशान आनंद (Ishan Anand) को मिली नई जिम्मेदारी को इसी संगठनात्मक रणनीति के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है। अब उनकी भूमिका पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के कामकाज में कितनी अहम रहती है, इस पर राजनीतिक नजरें बनी रहेंगी।
Read More-पहले आंखों में डाली मिर्च, फिर कुल्हाड़ी से किया हमला… ऐसे हुई पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या
