Homeराजनीतिवाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ हुंकार भरने आ रहे 'यूपी के...

वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ हुंकार भरने आ रहे ‘यूपी के दो लड़के’, काशी पहुंचेंगे राहुल और अखिलेश

वाराणसी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में वोट मांगने के लिए अखिलेश यादव और राहुल गांधी काशी पहुंचेंगे।

-

Akhilesh -Rahul: उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ सपा के मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस ने तारा राहुल गांधी हुंकार भरने जा रहे हैं। वाराणसी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में वोट मांगने के लिए अखिलेश यादव और राहुल गांधी काशी पहुंचेंगे।

इस दिन काशी पहुंचेंगे अखिलेश और राहुल

वाराणसी लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के लिए 28 मई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की संयुक्त जनसभा होगी। काशी में राहुल और अखिलेश 28 मई को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे ‌ संयुक्त जनसभा मोहन सराय में शाम 4:00 बजे होगी कांग्रेस की तरफ से इस परिवर्तन रैली का नाम दिया गया है। काशी में राहुल और अखिलेश यादव की जनसभा को लेकर सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता इस रैली को विशाल बनाने के लिए पूरी तरह से जुट चुके हैं।

इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं पीएम मोदी

आपको बता दें वाराणसी लोकसभा सीट पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय चुनावी मैदान में उतरे हैं। वाराणसी लोकसभा सीट पर सातवें चरण में 1 जून को मतदान किया जाएगा। यूपी में सपा गठबंधन के ऐलान के बाद अखिलेश और राहुल पहली बार ताज नगरी आगरा में आए थे। इसके बाद कानपुर और कन्नौज में एक साथ नजर आए थे।

Read More-अखिलेश को लगा बड़ा झटका! पूर्वांचल के इस दिग्गज नेता ने सपा का साथ छोड़ थामा BJP का दामन

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts