Parineeti Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chaddha)की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) के पति राघव चड्ढा विदेश में अपनी आंखों का इलाज करवाने गए थे जहां से वह वापस आ गए हैं। मुंबई लौट के बाद राघव चड्ढा अपनी पत्नी परिणीति चोपड़ा के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं जहां से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में नजर आए हैं।
पति के साथ सिद्धिविनायक पहुंची परिणीति
बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा को अपने पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चढ़ा के साथ लंबे वक्त के बाद स्पाॅ किया गया है। राघव चड्ढा के विदेश से लौट के बाद परिणीति चोपड़ा अपने पति के साथ सिद्ध विनायक मंदिर पहुंची है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने मंदिर में बप्पा के दर्शन किए और दोनों ने माथे पर तिलक भी लगवाया। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे। इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने हॉफ व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहना हुआ था। वहीं राघव चड्ढा व्हाइट कुर्ते में नजर आए।
View this post on Instagram
पत्नी को भीड़ से बचाते हुए नजर आए राघव
मंदिर में दर्शन करने के बाद परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा पैपराजी से बचते हुए सीधा गाड़ी में बैठकर घर के लिए रवाना हो गए। वही इस दौरान राघव चड्ढा अपनी खूबसूरत पत्नी परिणीति चोपड़ा को भीड़ से बचाते हुए गाड़ी में बिठाकर चले जाते हैं। इस दौरान की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिन्हे काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने पिछले साल दिल्ली में शादी की थी।
