Saturday, February 7, 2026
HomeEntertainmentसैफ अली खान और बॉबी देओल का होगा आमना-सामना! इस फिल्म में...

सैफ अली खान और बॉबी देओल का होगा आमना-सामना! इस फिल्म में एक साथ नजर आ सकते हैं एक्टर्स

प्रियदर्शन की फिल्म में बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सैफ अली खान को टक्कर देने के लिए बॉबी देओल की एंट्री हो सकती है। बड़े पर्दे पर सैफ अली खान और बॉबी देओल का आमना सामना फैंस को देखने को मिल सकता है।

-

Priyadarshan Movie: बॉलीवुड इंडस्ट्री में सैफ अली खान ने खूब नाम काम रखा है सैफ अली खान को बॉलीवुड के फेमस अभिनेताओं में से एक माना जाता है। फेमस डायरेक्टर प्रियदर्शन एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसमें सैफ अली खान लीड रोल में नजर आ सकते हैं। इस बीच खबरें आ रही है कि प्रियदर्शन की फिल्म में बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सैफ अली खान को टक्कर देने के लिए बॉबी देओल की एंट्री हो सकती है। बड़े पर्दे पर सैफ अली खान और बॉबी देओल का आमना सामना फैंस को देखने को मिल सकता है।

सैफ फिल्म में विलेन बनेंगे बॉबी

प्रियदर्शन की नई फिल्म में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को मुख्य किरदार दिया जाएगा। इसके बाद सैफ अली खान की इस फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियदर्शन की फिल्म में सैफ अली खान को टक्कर देने के लिए बॉबी देओल की एंट्री हो चुकी है। सैफ अली खान की फिल्म में बॉबी देओल खलनायक बनकर फैंस का मनोरंजन कर सकते हैं। हालांकि अभी तक प्रियदर्शन की तरफ से अपनी फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन अगर बड़ी स्क्रीन पर सैफ अली खान और बॉबी देओल के बीच टक्कर होगी तो यह फैंस के लिए किसी तौफे से कम नहीं होगा।

रणबीर कपूर की फिल्म में दिखे थे बॉबी

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल का एक्टिंग करियर अच्छा नहीं जा रहा था लेकिन तभी अचानक बॉबी देओल ने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से शानदार कम बैक किया है। बॉबी देओल के कमबैक ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। क्योंकि बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में बॉबी देओल ने विलन का किरदार निभाया था। बॉबी देओल को खलनायक के रोल में एनिमल फिल्म में लोगों ने खूब पसंद किया था जिस कारण रणबीर कपूर और बॉबी देओल की एनिमल फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

Read More-गंभीर है राखी सावंत की तबीयत, एक्स पति रितेश ने कहा ‘इस बार वह नाटक नहीं कर रही…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts