Maharashtra Encounter News: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलवादियों के बीच मूडभेद हुई है जिसमें तीन नक्सली मार गिराए गए हैं पुलिस ने नक्सलियों के पास से ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए हैं। आज सुबह ही सूचना प्राप्त हुई थी कि नक्सली विधानसभा गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से भामरागढ़ तालुका के कटरांगट्टा गांव के पास वन क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं।
पुलिस ने तीन नक्सलियों को मार गिराया
अतिरिक्त एसपी ऑप्स यतीश देशमुख के नेतृत्व में C60 की दो इकाइयों को तुरंत क्षेत्र की खोज के लिए लांच किया गया। नक्सलियों द्वारा अंधाधुंध गोलीबारी की गई। फायरिंग रुकने के बाद इलाके की तलाशी ली गई तो एक पुरुष और दो महिला नक्सली के शव बरामद हुए हैं। गोलाबारी स्थल से 3 स्वचालित हथियार-1AK47,1 कार्बाइन और 1 INSAS, नक्सली साहित्य और सामान भी बरामद किए गए हैं।
तलाशी अभियान जारी
वही आपको बता दे क्षेत्र में आगे की तलाशी और नक्सली विरोधी अभियान जारी है। जब नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी तब हमारी C60 टीमों ने जोरदार जवाब दिया जिसमें तीन नक्सली ढेर हुए हैं। सब मुख्य रूप से पेरिमिली दलम के प्रभारी और कमांडर डीवीसीएम वासु के हैं।
Read More-अस्पताल के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप
