Monday, February 23, 2026
HomeEntertainmentबेटी के धोएं पैर,उतारी आरती.. शिल्पा शेट्टी ने ऐसे मनाई दुर्गा अष्टमी,...

बेटी के धोएं पैर,उतारी आरती.. शिल्पा शेट्टी ने ऐसे मनाई दुर्गा अष्टमी, सामने आया वीडियो

इस दौरान का एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें ऐक्ट्रेस अपनी बेटी के पैर धोती हुई नजर आ रही है। शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

-

Shilpa Shetty: आज पूरे देश में दुर्गा अष्टमी मनाई गई हैं। दुर्गा अष्टमी में माता रानी की पूजा अर्चना की जाती है। बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी(Shilpa Shetty) अपने सभी त्योहार काफी धूमधाम से सेलिब्रेट करती है। अभी हाल ही में शिल्पा शेट्टी(Shilpa Shetty) ने दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन किया है। इस दौरान का एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें ऐक्ट्रेस अपनी बेटी के पैर धोती हुई नजर आ रही है। शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

शिल्पा शेट्टी ने दुर्गा अष्टमी पर किया कन्या पूजन

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा सबसे पहले बेटी समीशा के पर को पूज रही हैं। इसके बाद शिल्पा बेटी के पैरों को धो रही हैं। पूजन करने के बाद शिल्पा शेट्टी ने बेटी की आरती भी की और उन्हें भोज खिलाया। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। वैसे तो शिल्पा शेट्टी सभी त्यौहार अपने पति राज कुंद्रा के साथ सेलिब्रेट करती है लेकिन इस बार वह अकेली ही नजर आई है।

शिल्पा शेट्टी भगवान में रखती है अटूट विश्वास

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भगवान में अटूट विश्वास रखती हैं। वह हर त्यौहार में पूजा पाठ बड़े ही शिद्दत के साथ करती हैं। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक है जो मार्डन होने के साथ-साथ धार्मिक चीजों को भी खूब मानती हैं। शिल्पा शेट्टी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।

Read More-अंकित गुप्ता के साथ शादी करने जा रही प्रियंका चाहर चौधरी? ‘उड़ारियां’ एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts