HomeEntertainmentरिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी पर लगा फाइनल मुहर, जानें...

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी पर लगा फाइनल मुहर, जानें कब इस खास जगह लेंगे सात फेरे?

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ के रमाडा होटल में होगी। जानें दोनों की प्रेम कहानी और शादी की तैयारियां।

-

Rinku Singh-Priya Saroj: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह (Rinku Singh) और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) की शादी की तारीख सामने आ गई है। दोनों 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ के रमाडा होटल में सात फेरे लेंगे। शादी को लेकर दोनों परिवारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे पहले 8 जून 2025 को लखनऊ के सेंट्रम होटल में दोनों की सगाई हुई थी। इस समारोह में क्रिकेट और राजनीति से जुड़े कई खास मेहमान शामिल हुए थे।

पिता के निधन के बाद टालनी पड़ी थी शादी

रिंकू सिंह (Rinku Singh) और प्रिया सरोज (Priya Saroj) की शादी पहले जून 2026 में प्रस्तावित थी, लेकिन रिंकू के पिता खानचंद सिंह का 27 फरवरी को कैंसर के चलते निधन हो गया। पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए शादी को आगे बढ़ा दिया गया। अब दोनों परिवार दिसंबर में विवाह समारोह आयोजित करने की तैयारी में जुटे हैं। शादी में कौन-कौन से मेहमान शामिल होंगे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PRIYA SAROJ (@ipriyasarojmp)

- Advertisement -

गांव में शादी चाहती थीं प्रिया सरोज

प्रिया सरोज (Priya Saroj) की इच्छा थी कि उनकी शादी गांव के माहौल में हो। उन्होंने बताया था कि उनके परिवार में अधिकतर शादियां गांव में हुई हैं और उन्होंने बचपन से पारंपरिक ग्रामीण विवाह देखे हैं। हालांकि, दोनों की सार्वजनिक पहचान और मेहमानों की संभावित संख्या को देखते हुए शादी लखनऊ में करने का फैसला लिया गया। सगाई भी इसी शहर में हुई थी, इसलिए विवाह के लिए भी लखनऊ को उपयुक्त स्थान माना गया।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी दोनों की कहानी

रिंकू सिंह (Rinku Singh) और (Priya Saroj) की मुलाकात की शुरुआत सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। प्रिया की बहन के फूड पेज के प्रचार को लेकर रिंकू सिंह (Rinku Singh) से संपर्क करने का सुझाव मिला था। शुरुआत में (Priya Saroj) सीधे बातचीत करने में सहज नहीं थीं, इसलिए उन्होंने अपना फोन भाई को दे दिया। करीब एक सप्ताह तक भाई ने रिंकू से बातचीत की। इस दौरान क्रिकेटर नीतीश राणा भी रिंकू की तरफ से बातचीत में जुड़े रहे। धीरे-धीरे दोस्ती रिश्ते में बदल गई। शुरुआत में प्रिया के पिता तूफानी सरोज इस रिश्ते को लेकर आश्वस्त नहीं थे, लेकिन रिंकू की क्रिकेट में बढ़ती सफलता के साथ परिवार का नजरिया बदला। आईपीएल में लगातार पांच छक्कों वाली उनकी चर्चित पारी और भारतीय टीम में चयन ने उनकी पहचान मजबूत की। (Priya Saroj) प्यार से रिंकू को ‘आरके’ कहकर बुलाती हैं।

Read More-Lucknow: करोड़ों की संपत्ति फिर भी अकेलापन नहीं गया! 84 साल की उम्र में दुल्हन की तलाश, सम्मेलन में बताई दिल की बात

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts