Viral Video: आजकल का जमाना बहुत ही आगे जा चुका है। लोगों के काम को आसान करने के लिए वैज्ञानिकों ने कई तरह की मशीन तैयार की है। जिससे लोगों की जिंदगी काफी हद तक आसान हो गई है। लेकिन कुछ लोगों के पास पैसे ना होने की वजह से इन मशीनों का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं तो कुछ लोग अपने देसी जुगाड़ से ही अपनी जिंदगी को आसान बना लेते हैं। इसी बीच एक महिला के देसी जुगाड़ ने लोगों को पूरी तरह से हैरान कर दिया है। जिसमें एक महिला ने साइकिल से वाशिंग मशीन बना डाली है।
साइकिल से महिला ने बनाई वाशिंग मशीन
सोशल मीडिया पर महिला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे एक महिला लोहे के टब में अपने गंदे कपड़े और साबुन डालती है उसके बाद ऊपर से साइकिल रख देती हैं। साइकिल का पैडल घूमाने पर वाशिंग मशीन की तरह काम करने लगता है। महिला के इस देसी जुगाड़ को देखकर हर कोई हैरान है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।
इस देसी वाशिंग मशीन को देखने के बाद वाशिंग मशीन के कंपनी का मालिक सदमे में है😂😂😂🤨👇 pic.twitter.com/YhvwSKE0uU
— बाबा विश्वगुरु (@Babavisavguru_) May 2, 2024
लोगों ने की तारीफ
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग महिला की तारीफ भी कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूज़र ने महिला की तारीफ करते हुए कमेंट में लिखा “सुपर से भी ऊपर।” दूसरे यूज़र ने लिखा “यह तकनीकी भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए।” सोशल मीडिया पर महिला के वायरल वीडियो पर लाखों की संख्या में लोग लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
Read More-मासूम के सामने ही पति ने 8 माह की गर्भवती पत्नी की कर दी हत्या, गुनाह छुपाने के लिए बनाई ये कहानी
