RR vs DC: आज आईपीएल 2024 का 56वा मैच ऋषभ पंत के कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल और संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के खिलाफ संजू सैमसन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और शिमरन हेटमायर शामिल नहीं है। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने इन खिलाड़ियों के बाहर होने की वजह भी बताई है।
क्यों बाहर हुए जूरेल और हेटमायर?
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतने के बाद जब संजू सैमसन ने प्लेइंग 11 का ऐलान किया तब उन्होंने बताया कि आज के मैच में विकेट कीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल और सिमरन शिमरन हेटमायर नहीं खेलेंगे। संजू सैमसन ने बताया है कि शिमरन हेटमायर और ध्रुव जुरेल निगल से जूझ रहे हैं जिस कारण उन्हें प्लेईंग 11 से बाहर कर दिया गया है। ध्रुव जुरेल और शिमरन हेटमायर की जगह पर कप्तान संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में शुभम दुबे और डोनोवन फेरीरिया को मौका दिया है।
दूसरे नंबर पर है राजस्थान रॉयल्स
संजू सैमसन के कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में अच्छा रहा है। क्योंकि राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन की कप्तानी में अभी तक 10 मैच खेले हैं जिसमें राजस्थान को 8 मैचों में जीत मिली है और सिर्फ दो मैच में ही राजस्थान हारी है। जिस कारण आईपीएल 2024 के अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है। अगर दिल्ली के खिलाफ राजस्थान को जीत मिलती है तो वह फिर से आईपीएल 2024 की प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी।
Read More-T20 वर्ल्ड कप से पहले आपस में ही भिड़े पाक क्रिकेटर, बाबर आजम-इमाद वसीम के बीच हुआ विवाद
