Homeराजनीतिनैनीताल में मातम के बीच कार ने मचाया हाहाकार, बुजुर्ग के निधन...

नैनीताल में मातम के बीच कार ने मचाया हाहाकार, बुजुर्ग के निधन के शोक में बैठे 5 लोगों को रौंदा

नैनीताल के रामनगर में तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर शोक में बैठे पांच लोगों को रौंद दिया। हादसे में कई लोग घायल हुए, एक की हालत गंभीर है।

-

Nainital News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। रामनगर-रानीखेत रोड पर तेज रफ्तार कार ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी। इसके बाद कार चालक तेलीपुरा इलाके में पहुंचा, जहां एक बुजुर्ग की मौत के बाद परिवार के लोग घर के बाहर बैठकर शोक मना रहे थे। बेकाबू कार वहां बैठे पांच लोगों को अपनी चपेट में लेती हुई आगे निकल गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बाइक को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे लोगों पर चढ़ी कार

जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब एक बजे हुआ। बताया जा रहा है कि एक युवक अपने दोस्त की स्विफ्ट डिजायर कार लेकर निकला था। रास्ते में कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद भी कार की रफ्तार कम नहीं हुई और वह तेलीपुरा की तरफ पहुंच गई। वहां एक परिवार के घर के बाहर बुजुर्ग के निधन के बाद रिश्तेदार और परिवार के लोग शोक में बैठे थे। इसी दौरान कार ने पांच लोगों को कुचल दिया।

पांच भाई हुए घायल, कई वाहन भी हुए क्षतिग्रस्त

हादसे में घायल एक युवक ने बताया कि परिवार के लोग अपने पिता के निधन के बाद घर के बाहर बैठे थे। तभी तेज रफ्तार कार अचानक वहां पहुंची और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घायल के मुताबिक, कार की रफ्तार करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रही होगी। हादसे में पांच भाई घायल हुए हैं। इनमें से कुछ का इलाज रामनगर में चल रहा है, जबकि एक घायल को काशीपुर भेजा गया है। इसके अलावा तीन बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और एक कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

एक घायल की हालत गंभीर, चालक पुलिस की हिरासत में

हादसे में घायल लोगों में से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में चालक के नशे में होने की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस हादसे के समय कार की वास्तविक रफ्तार और चालक की स्थिति समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Read More-SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन का मार्च, BJP ने कहा- ‘कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…’

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts