HomeEntertainmentरेगिस्तान में गाना गुनगुनाती दिखी कैंसर से लड़ रही हिना खान, एक्ट्रेस...

रेगिस्तान में गाना गुनगुनाती दिखी कैंसर से लड़ रही हिना खान, एक्ट्रेस ने कुछ इस तरह सेलिब्रेट किया क्रिसमस

हिना खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स ढेर सारा प्यार भी लूटा रहे हैं।

-

Hina Khan Christmas Celebration : टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री हिना खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खासा सुर्खियों में बनी हुई है। हिना खान इन दिनों काफी दर्द से गुजर रही हैं। हिना खान इस समय स्टेज 3 के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। इसके बावजूद हिना खान जिंदगी के हर पल को इंजॉय कर रही हैं अब इसी बीच हिना खान ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी शेर की हैं। जिसमें वह रेगिस्तान में गाना गुनगुनाती हुई नजर आ रही है। हिना खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स ढेर सारा प्यार भी लूटा रहे हैं।

रेगिस्तान में गाना गुनगुनाती दिखी हिना खान

टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिसमस सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह रेगिस्तान में क्रिसमस एंजॉय करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में हिना खान फ्लावर प्रिंट वाली ब्लू और व्हाइट ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने कर्ली हेयर्स व्हाइट स्किनर्स और एक ब्लैक शानदार हेड बैक के साथ लुक को कंप्लीट किया है। वीडियो में हिना खान सुरीली आवाज से ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ गाना गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए हिना खान ने लिखा,”और तुम,सम मैजिक इन द मैजिक लाइट..जस्स्स्स्सट…..प्लीज मेरे लिरिक्स के लिए माफी।”

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अक्षरा यानी हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हिना खान कभी हॉस्पिटल से अपनी तस्वीर शेयर करती है तो कभी वह पार्टी करती हुई नजर आती हैं। हिना खान ने इतनी मुश्किल घड़ी में भी अपनी हिम्मत नहीं तोड़ी और वह इस गंभीर बीमारी का डटकर सामना कर रही हैं।

Read More-शादी पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी कहा- ‘खुद की पहचान न खोए…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts