Homeदेशबेटा बना हेड कांस्टेबल पिता का कातिल, सिर पर गोल मार की...

बेटा बना हेड कांस्टेबल पिता का कातिल, सिर पर गोल मार की हत्या फिर सुनाई झूठी कहानी, ऐसे खुला राज

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में हेड कांस्टेबल नितिन की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक बेटे ने पहले अजनबियों की कहानी बताई, फिर पूछताछ में राज खुला।

-

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में एक पुलिसकर्मी की हत्या से सनसनी फैल गई। चंडीगढ़ पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात नितिन की उनके ही घर में गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम सुबह करीब 8 बजे मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया कि नितिन के सिर पर गोली लगी थी। वारदात के वक्त घर में नितिन के अलावा उनकी पत्नी और बेटा मौजूद थे। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला सामान्य हत्या से अलग नजर आने लगा।

बेटे ने पुलिस को बताया घर में घुसे थे अजनबी

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी बेटे ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने कथित तौर पर बताया कि कुछ अज्ञात लोग घर में घुसे थे और उसके पिता को गोली मारकर वहां से फरार हो गए। हालांकि, मौके से मिले सुराग और बेटे के बयान में पुलिस को कुछ विरोधाभास नजर आए। इसके बाद अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पिता को गोली मारने की बात स्वीकार की।

घरेलू विवाद के बाद हत्या का आरोप

चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पिता और बेटे के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था और घटना के समय वास्तव में क्या हुआ। बताया गया है कि आरोपी की मां भी पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या में इस्तेमाल पिस्टल को लेकर भी जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच से खुलेंगे कई सवाल

घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। जांच एजेंसियां हत्या में इस्तेमाल हथियार के साथ-साथ मौके से मिले अन्य सुरागों की जांच कर रही हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियार आरोपी के पास कैसे पहुंचा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।

Read More-बेटी के शव से लिपटकर फफक पड़ीं मंत्री दीपिका पांडेय, मुख्यमंत्री सोरेन ने संभाला

 

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts