Kavya Maran Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की सह-मालकिन और सीईओ काव्या मारन (Kavya Maran) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि काव्या जल्द शादी के बंधन में बंध सकती हैं और उनके होने वाले पति के तौर पर मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर का नाम सामने आ रहा है। इतना ही नहीं, शादी की तारीख को लेकर भी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में चर्चा तेज है। बताया जा रहा है कि दोनों ग्रीस में शादी कर सकते हैं और इसके लिए 10 नवंबर 2026 की तारीख बताई जा रही है। हालांकि, यहां सबसे जरूरी बात यह है कि काव्या मारन (Kavya Maran)या अनिरुद्ध रविचंदर की ओर से अभी तक शादी या रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अनिरुद्ध से जुड़ा नाम, लेकिन रिश्ते पर आधिकारिक मुहर नहीं
काव्या मारन (Kavya Maran)और अनिरुद्ध रविचंदर के बीच रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं चलती रही हैं। दोनों के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई तरह की बातें सामने आती रही हैं, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। शादी की खबरों को उस समय और हवा मिली, जब अनिरुद्ध के अंकल और अभिनेता वाई जी महेंद्र ने एक इंटरव्यू में उनकी शादी को लेकर बात की थी। उन्होंने संकेत दिया था कि अनिरुद्ध शादी की ओर बढ़ रहे हैं। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने काव्या मारन की भी तारीफ की और कहा कि इतनी बड़ी स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी को संभालना आसान काम नहीं है। उनके इस बयान के बाद फैंस ने दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए।
ग्रीस में शादी और 10 नवंबर की तारीख का दावा
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगर शादी की खबर सही होती है तो काव्या और अनिरुद्ध भारत के बजाय ग्रीस में शादी कर सकते हैं। इसके लिए 10 नवंबर 2026 की तारीख भी बताई जा रही है। हालांकि अभी तक इस तारीख की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इसे फिलहाल रिपोर्ट्स और चर्चाओं के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। काव्या मारन (Kavya Maran) की लोकप्रियता सिर्फ आईपीएल तक सीमित नहीं है। सनराइजर्स फ्रेंचाइजी के साथ उनकी भूमिका के चलते वह क्रिकेट फैंस के बीच काफी चर्चित हैं। इसी वजह से उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी किसी भी खबर को लेकर फैंस की दिलचस्पी बढ़ जाती है।
क्रिकेट में भी काव्या की टीम का हाल रहा चर्चा में
काव्या मारन (Kavya Maran) की टीम हाल ही में द हंड्रेड में भी नजर आई। महिला प्रतियोगिता में उनकी टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताबी मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ 8 विकेट से हार गई। इसके चलते टीम ट्रॉफी जीतने से चूक गई। वहीं पुरुष प्रतियोगिता में भी टीम ने क्वालीफाई किया था, लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में उसे मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के खिलाफ 20 रन से हार का सामना करना पड़ा। अब क्रिकेट के मैदान से अलग काव्या की शादी की खबरें चर्चा में हैं। हालांकि शादी की तारीख, वेन्यू और अनिरुद्ध के साथ रिश्ते को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने तक इन दावों की पुष्टि नहीं मानी जा सकती।
Read more-योग सिखाते-सिखाते बढ़ी नजदीकी, युवती हुई गर्भवती; फिर 10 लाख की पंचायती से मचा बवाल
