Homeदेशभगवान राम के लिए हनुमान की नगरी किष्किंधा से पहुंचा विशेष रथ,...

भगवान राम के लिए हनुमान की नगरी किष्किंधा से पहुंचा विशेष रथ, 3 सालों से पूरे देश में कर रहा था भ्रमण

किष्किंधा से अयोध्या में एक विशेष रथ पहुंचा है अयोध्या आने से पहले यह विशेष रथ माता जानकी की जन्म स्थल सीतामढ़ी से होकर आया है। रथ के जरिए राम भक्ति का प्रचार किया जा रहा है रथ को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हुई है।

-

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में बने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। अयोध्या नगरी पूरी तरह से सजा दी गई है। राम मंदिर के लिए दुनिया भर से तरह-तरह के उपहार आ रहे हैं। अब इसी बीच भगवान राम के भक्त हनुमान की जन्मस्थली किष्किंधा से एक विशेष तोहफा भगवान राम के लिए पहुंचा है। किष्किंधा से अयोध्या में एक विशेष रथ पहुंचा है अयोध्या आने से पहले यह विशेष रथ माता जानकी की जन्म स्थल सीतामढ़ी से होकर आया है। रथ के जरिए राम भक्ति का प्रचार किया जा रहा है रथ को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हुई है।

3 सालों से पूरे देश में भ्रमण कर रहा है रथ

आपको बता दे यह विशेष रथ पूरे 3 सालों से देश में भ्रमण कर रहा है। वही इस रथ के साथ चल रहे स्वामी गोविंदनंद सरस्वती ने बताया कि जिस तरह से अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है ,वैसा ही भव्य मंदिर किष्किंधा में बनने की तैयारी हो रही है। इससे पहले भगवान राम के भक्त हनुमान के प्रतीक स्वरूप इस रथ को अयोध्या लाया गया है। इस रथ पर किष्किंधा की शिला उकेरी गई है।

कर्नाटक में स्थित है किष्किंधा

आपको बता दे किष्किंधा कर्नाटक के कोप्पल विजयनगर जिले में स्थित है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार किष्किंधा वानरों का साम्राज्य था यह वह राज्य था जिस पर सुग्रीव अपने सलाहकार हनुमान की मदद से शासन करते थे। यही वजह है कि वर्तमान में कोप्पल जिले में भगवान हनुमान का भव्य मंदिर बनने की मांग चल रही है। अनेगुंडी गांव में कई ऐसे सबूत पाए गए हैं जो इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि यह जगह रामायण काल से जुड़ी हुई है। यह पूरा इलाका पत्थर की चट्टानों और पहाड़ों से घिरा हुआ है।

Read More-‘अभी तक न्योता नहीं मिला, बाद में अयोध्या जाऊंगा’, राम मंदिर को लेकर केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts