Homeदेशसुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में अचानक चलने लगा अश्लील वीडियो,देखकर सन्न रह...

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में अचानक चलने लगा अश्लील वीडियो,देखकर सन्न रह गए लोग

जिस दौरान सुनवाई चल रही थी। उस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने जूम मीटिंग प्लेटफार्म पर लॉगइन किया और अदालतीं कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक वीडियो चला दिया।

-

Karnatak News: कर्नाटक के हाई कोर्ट से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर सुनवाई के दौरान अश्लील वीडियो चलने लगा जिससे हड़कंप मच गया। अपराधी घटनाक्रम से बढ़कर हाई कोर्ट प्रशासन ने साइबर सुरक्षा मुद्दों और एक अबोधपुर स्थित का हवाला देते हुए अपनी बेंगलुरु धरवाड़ और कालबुर्गी बेंचों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और लाइव स्ट्रीमिंग सुविधाओं को अचानक निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस दौरान सुनवाई चल रही थी। उस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने जूम मीटिंग प्लेटफार्म पर लॉगइन किया और अदालतीं कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक वीडियो चला दिया।

साइबर क्राइम पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

इस मामले को लेकर बेंगलुरु की साइबर पुलिस जांच कर रही है। अदालतीं आदेश में कहा गया है की तकनीक के दुरुपयोग के कारण फिलहाल लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधाओं की अनुमति नहीं है। नए सुरक्षा उपायों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करवाई बहाल होने तक सभी संबंधित पक्षकारों से फिजिकल एपिरिएंस यानी कोर्ट में उपस्थित होने का अनुरोध किया जाता है। बीते सोमवार के दोपहर को कई चैंबर्स में आपत्तिजनक वीडियो चलाया गया मंगलवार को भी यही घटनाक्रम को दोहराने की कोशिश की गई जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

क्या बोले चीफ जस्टिस

वही इस मामले को लेकर चीफ जस्टिस प्रसन्ना बी वराले ने कहा, ‘दुर्भाग्य से कुछ शरारत की जा रही है इस दुर्भाग्य की पूर्ण स्थिति में हाईकोर्ट ने फिलहाल मामले की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधाओं को रोकने का फैसला किया है।’ आपको बता दे हाईकोर्ट ने 31 में 2021 को लाइव स्ट्रीमिंग की शुरुआत की थी और कुछ महीने के बाद इसके लिए नियमों को अधिसूचित किया था। कुछ कोर्ट रुमों की कार्यवाही की यूट्यूब पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होती है।

Read More-सीमा हैदर की तरह हिंदुस्तानी लड़के पर आया पाकिस्तानी लड़की का दिल, सरहद पार कर पहुंची भारत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts