Homeदेशसीमा हैदर की तरह हिंदुस्तानी लड़के पर आया पाकिस्तानी लड़की का दिल,...

सीमा हैदर की तरह हिंदुस्तानी लड़के पर आया पाकिस्तानी लड़की का दिल, सरहद पार कर पहुंची भारत

पाकिस्तानी बहू पाकर समीर खान के परिवार वाले भी बहुत खुश हैं और अपनी होने वाली बहू का ढोल नगाड़ों से स्वागत भी किया है। समीर खान कोलकाता के रहने वाले हैं उन्होंने अपनी लव स्टोरी भी बताई है।

-

Pakistan News: अभी कुछ महीने पहले पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर को यूपी के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन मीना से प्यार हो गया था। पब्जी पर हुई प्यार की शुरुआत में सीमा हैदर को सरहद पार करने पर भी मजबूर कर दिया। सीमा हैदर इन दोनों चार बच्चों के साथ अपने प्रेमी सचिन मीणा के घर रह रही हैं। वहीं अब सीमा हैदर की तरह एक और महिला को भारत के लड़के से प्यार हो गया। कराची की रहने वाली जावेरिया खानम ने अटारी बॉर्डर के जरिए पैदल ही भारत में प्रवेश किया। जावेरिया खानम अपने भारतीय मंगेतर समीर खान से शादी करने के लिए भारत आई है। वहीं पाकिस्तानी बहू पाकर समीर खान के परिवार वाले भी बहुत खुश हैं और अपनी होने वाली बहू का ढोल नगाड़ों से स्वागत भी किया है। समीर खान कोलकाता के रहने वाले हैं उन्होंने अपनी लव स्टोरी भी बताई है।

समीर ने बताई अपनी लव स्टोरी

समीर ने लव स्टोरी बताते हुए बताया है कि, मई 2018 में उन दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। उसे समय में पढ़ाई कर रहा था और बीच में ब्रेक लेकर कोलकाता अपने घर आया था। मैंने अपनी मां के फोन पर जावेरिया खानम की तस्वीर देखी और उसमें अपनी दिलचस्पी जाहिर की। मैंने अपनी मां से कहा कि मैं जावेरिया से शादी करना चाहता हूं। यह सुनकर मेरी मां खुश हो गई और पाकिस्तान में जावेरिया के परिवार वालों से शादी की बात चलाई। वे भी इस रिश्ते के लिए राजी हो गए। हम दोनों इस दौरान शादी करना चाहते थे लेकिन जावेरिया का वीजा दो बार खारिज हो गया। इसके बाद कोविड महामारी आ गई। जिसकी वजह से लोगों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया लेकिन हम लोगों ने हिम्मत नहीं हारी। दो बार के रिजेक्शन के बाद आखिरकार जावेरिया खानम को इस बार वीजा मिल गया। यह वीजा 45 दिनों के लिए जारी किया गया है और वह भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।’

बहुत जल्द शादी करने वाली है जावेरिया खानम

वही जावेरिया खानम ने कहा कि,’मुझे भारत का वीजा मिलने की खबर मिलने पर उनके परिवार में भी सभी लोग बहुत खुश थे। उन्हें भरोसा ही नहीं हो रहा था कि 5 साल के इंतजार के बाद आखिरकार में भारत जा रही हूं उन्होंने कहा कि जनवरी के पहले हफ्ते में हम दोनों शादी करेंगे।’

Read More-Anju-Nasrullah Video: सामने आई दुल्हन के लिबास में अंजू का वीडियो, क्या हो गया निकाह ?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts