Hanuman Ansh Fees: नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खास बात यह है कि फिल्म का निर्माण करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में किया गया बताया जा रहा है। कम बजट के बावजूद फिल्म की कमाई ने मेकर्स को बड़ी सफलता दिलाई है। इसी बीच फिल्म में काम करने वाले कलाकारों की फीस से जुड़ी जानकारी सामने आई है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है।
नीम करोली बाबा बने शोभिनव सत्या
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) फिल्म में नीम करोली बाबा की भूमिका निभाने वाले शोभिनव सत्या को सबसे ज्यादा फीस मिली है। उन्हें इस किरदार के लिए करीब 15 लाख रुपये दिए गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि शोभिनव शुरुआत में फिल्म में अभिनेता नहीं, बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। जिस कलाकार को बाबा की भूमिका के लिए चुना गया था, उसकी अचानक तबीयत खराब होने के बाद निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने शोभिनव को यह जिम्मेदारी दी। इसके बाद उन्होंने किरदार को पर्दे पर इस तरह निभाया कि दर्शकों ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की।
बाकी कलाकारों को कितनी रकम मिली?
‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) फिल्म की स्टारकास्ट में कई अनुभवी कलाकार भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अनिल रस्तोगी ने महंत जी का किरदार निभाया है और उन्हें करीब 4 लाख रुपये फीस मिली। वहीं, नीम करोली बाबा की पत्नी का रोल निभाने वाली पूर्णिमा तिवारी को लगभग 3.5 लाख रुपये भुगतान किए जाने की जानकारी है। फिल्म में इंस्पेक्टर धर्म सिंह की भूमिका निभाने वाले गुलशन पांडे की फीस करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। यानी फिल्म के कलाकारों की फीस भी इसके सीमित बजट को ध्यान में रखकर तय की गई थी।
32 दिन में 131 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) की कमाई ने फिल्म की सफलता को और खास बना दिया है। रिलीज के करीब एक महीने बाद भी सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन जारी है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 32 दिनों में भारत में करीब 131.63 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म का इतना बड़ा कलेक्शन इसे साल की चर्चित फिल्मों में शामिल कर रहा है। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है।
Read more-500 करोड़ की ठगी का खुला राज, यूपी के दो भाइयों ने ऐसे फंसाए 35 हजार से ज्यादा लोग; STF ने दबोचा
