Pahalgam Terror Attack: बीते दिन पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है। आतंकी हमले के बाद 26 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। हमले के बाद पूरे देश में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। पहलगाम आतंकी हमले पर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और भारतीय जनता पार्टी के नेता गौतम गंभीर ने भी अपना गुस्सा निकाला है।
आतंकी हमले पर भड़के गंभीर
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और भारतीय जनता पार्टी के नेता गौतम गंभीर ने भी पहलगाम आतंकी हमले को लेकर नाराज की जाहिर की है और आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें गौतम गंभीर ने लिखा “मृतकों के परिवारों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत हमला करेगा।”
Praying for the families of the deceased. Those responsible for this will pay. India will strike. #Pahalgam
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) April 22, 2025
इसे माफ नहीं किया जा सकता-भज्जी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी पहलगाम आतंकी हमले को लेकर नाराज की जाहिर की है। हरभजन सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा “मेरी संवेदना उन सभी परिवारों के साथ है जिन्होंने इस नृशंस हमले में अपनी जान गंवाई। इसे माफ नहीं किया जा सकता।”
My heart goes out to family members of all those who lost their lives in dastardly attack. This can’t be forgiven.#Pahalgam
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) April 22, 2025
साल 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद घाटी में यह दूसरा सबसे बड़ा आतंकी हमला है जिसमें 26 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
