Homeदेशशादी के 24 घंटे बाद दुल्हन हुई गायब, सोता रह गया पति...

शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन हुई गायब, सोता रह गया पति और परिवार जीजा के साथ मिलकर दिया बड़ा कांड

मध्य प्रदेश के सागर में शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। परिवार ने कथित जीजा और बिचौलिए पर भी साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

-

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज एक दिन बाद ही दुल्हन घर से गायब हो गई। परिवार जब सुबह उठा तो नई नवेली दुल्हन कहीं दिखाई नहीं दी। पहले तो सभी ने उसे घर में तलाशा, लेकिन कुछ देर बाद जब अलमारी खोली गई तो उसमें रखी नकदी और गहने भी गायब मिले। इसके बाद परिवार को समझ आया कि दुल्हन घर से कीमती सामान लेकर चली गई है। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई।

बिचौलिए के जरिए हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, युवक की पहली पत्नी का निधन हो चुका था, जिसके बाद उसने दोबारा शादी करने का फैसला किया। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक बिचौलिए से हुई, जिसने छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक महिला से शादी कराने का भरोसा दिलाया। बिचौलिए ने युवक से शादी की पूरी व्यवस्था कराने के नाम पर करीब 1.20 लाख रुपये लिए। इसके बाद कोर्ट मैरिज कराई गई और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। परिवार को लगा कि सब कुछ सामान्य है, लेकिन शादी के अगले ही दिन पूरा मामला बदल गया।

 नकदी और गहने लेकर फरार होने का आरोप

परिजनों के अनुसार, घटना वाली रात पूरा परिवार सो रहा था। इसी दौरान दुल्हन ने अलमारी से करीब 30 हजार रुपये नकद और चांदी के आभूषण, पायल, करधनी तथा मंगलसूत्र निकाल लिया। सुबह जब लोग जागे तो दुल्हन घर में नहीं थी। परिवार ने बताया कि शादी में एक व्यक्ति भी मौजूद था, जिसे दुल्हन अपना जीजा बता रही थी। अब आरोप है कि वही व्यक्ति उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों ने भी रात के समय गांव में एक संदिग्ध कार देखे जाने की बात कही है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं यह किसी संगठित ठगी गिरोह का मामला तो नहीं है।

पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

पीड़ित परिवार ने जैसीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। बिचौलिए, कथित जीजा और दुल्हन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। यदि ठगी या संगठित गिरोह के सबूत मिलते हैं तो उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर शादी के नाम पर होने वाली ठगी के मामलों को चर्चा में ला दिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शादी तय करने से पहले पूरी जानकारी और पहचान की अच्छी तरह जांच जरूर करें।

Read More-भरत तिवारी केस में नया विवाद! पीड़ित परिवार के घर एसपी के साथ कौन था वह शख्स, जिस पर उठ रहे बड़े सवाल?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts