Homeदेशचुनाव के लिए BJP को मिले 1473 करोड़, खर्च का हिसाब आया...

चुनाव के लिए BJP को मिले 1473 करोड़, खर्च का हिसाब आया सामने; जानिए किस राज्य में कितने लगे

BJP को 2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए 1,472.8 करोड़ रुपये का फंड मिला। चुनाव आयोग को दिए खर्च के ब्योरों में असम और तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों का खर्च सामने आया।

-

विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से चुनाव आयोग को सौंपे गए खर्च के विवरण से पार्टी की चुनावी फंडिंग और खर्च की तस्वीर सामने आई है। आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी (BJP)  को कुल 1,472.8 करोड़ रुपये का फंड मिला। 15 मार्च 2026 को पार्टी के पास करीब 6,722.6 करोड़ रुपये का बैलेंस था, जो 6 मई को चुनाव खत्म होने तक बढ़कर 7,627.2 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, अभी पश्चिम बंगाल और केरल के चुनाव खर्च से जुड़े आंकड़े चुनाव आयोग की ओर से सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

असम में सबसे ज्यादा खर्च, तमिलनाडु दूसरे नंबर पर

उपलब्ध जानकारी के अनुसार बीजेपी (BJP) ने असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में कुल करीब 160 करोड़ रुपये खर्च किए। इनमें सबसे ज्यादा रकम असम में खर्च हुई। पार्टी ने असम में करीब 96.3 करोड़ रुपये, तमिलनाडु में 51.6 करोड़ रुपये और पुडुचेरी में लगभग 11.9 करोड़ रुपये खर्च किए। पार्टी के सामान्य चुनाव प्रचार पर करीब 130.4 करोड़ रुपये लगाए गए, जबकि उम्मीदवारों को एकमुश्त रकम देने और उनके आपराधिक रिकॉर्ड के प्रचार पर करीब 29.6 करोड़ रुपये खर्च हुए। इन आंकड़ों में पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय के साथ राज्य और जिला इकाइयों के खर्च भी शामिल हैं।

- Advertisement -

स्टार प्रचारकों की यात्रा और विज्ञापनों पर भी करोड़ों खर्च

असम के चुनावी खर्च का विवरण देखें तो बीजेपी (BJP)  ने सामान्य प्रचार पर करीब 76.7 करोड़ रुपये खर्च किए। इसमें केंद्रीय संगठन की ओर से 23.1 करोड़ रुपये और उम्मीदवारों से जुड़े खर्च में करीब 19.5 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसके अलावा स्टार प्रचारकों की यात्रा पर करीब 27.3 करोड़ रुपये खर्च किए गए। विज्ञापन के लिए करीब 37 करोड़ रुपये और प्रचार सामग्री पर लगभग 8.9 करोड़ रुपये लगाए गए। राज्य इकाई ने दूसरे खर्चों में करीब 2.3 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं उम्मीदवारों को एकमुश्त भुगतान के तौर पर करीब 19.4 करोड़ रुपये दिए गए। उनके आपराधिक रिकॉर्ड के प्रचार पर करीब 16.7 लाख रुपये खर्च हुए।

तमिलनाडु में भी करोड़ों का चुनावी खर्च

तमिलनाडु में बीजेपी (BJP) ने सामान्य पार्टी प्रचार के लिए करीब 44.5 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी थी। इसके अलावा उम्मीदवारों पर लगभग 7 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस तरह राज्य में पार्टी का कुल खर्च करीब 51.6 करोड़ रुपये रहा। वहीं चुनाव आयोग को पहले सौंपे गए खर्च के विवरण में कांग्रेस ने इन चुनावों के लिए करीब 248.6 करोड़ रुपये खर्च होने की जानकारी दी थी। फिलहाल बंगाल और केरल के आंकड़े सामने नहीं आने से पांचों राज्यों में बीजेपी (BJP)  के कुल चुनावी खर्च की पूरी तस्वीर अभी बाकी है। चुनाव आयोग की ओर से दोनों राज्यों के आंकड़े जारी होने के बाद पार्टी के चुनावी खर्च का पूरा विवरण सामने आ सकेगा।

Read More- CM अब्दुल्ला ने पूरा गाया वंदे मातरम, तो कांग्रेस ने क्यों जताई आपत्ति? BJP ने क्या कहा

- Advertisement -

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts