Homeदुनियारुटीन चेकअप कराने गया मरीज,पेट के अंदर निकला कुछ ऐसा देखकर उड़...

रुटीन चेकअप कराने गया मरीज,पेट के अंदर निकला कुछ ऐसा देखकर उड़ गए डॉक्टर होश

कोलोनोस्कोपी के जांच के दौरान मरीज की हाथ में एक घरेलू मक्खी दिखी। मक्खी को देखकर डॉक्टर भी यकीन नहीं कर पाए। मरीज को कोई भी असामान्य लक्षण भी नहीं थे वह रेगुलर चेकअप कराने के लिए आया था।

-

Patient Routine Checkup: अमेरिका के मिसौरी स्टेट में एक 63 साल के व्यक्ति ने रुटीन चेकअप कराया जिसमें उसके पेट में कुछ ऐसा निकला जिसे देखकर डॉक्टर के भी होश उड़ गए। कोलोनोस्कोपी के जांच के दौरान मरीज की हाथ में एक घरेलू मक्खी दिखी। मक्खी को देखकर डॉक्टर भी यकीन नहीं कर पाए। मरीज को कोई भी असामान्य लक्षण भी नहीं थे वह रेगुलर चेकअप कराने के लिए आया था।

पाचन तंत्र में कैसे जिंदा थी मक्खी?

डॉक्टर के लिए यह समझ पाना बहुत ही मुश्किल है की मक्खी को पाचन तंत्र में जीवित रहने के लिए कैसे कामयाबी मिली। डॉक्टर ने बताया कि मक्खी शायद मुंह या नाक के रास्ते से मरीज के पेट में घुसी होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी स्कूल ऑफ मेडिसिन के डॉक्टरों ने लिखा,”यह मामला एक बहुत ही दुर्लभ कोलोनोस्कोपिक खोज और रहस्य का प्रतिनिधित्व करता है कि कैसे मक्खी ने आंत तक अपना रास्ता बना लिया।”

मरीज की कैसी है हालात

वही आपको बता दें मरीज ने डॉक्टर को बताया कि उन्होंने फ्री कोलोनोस्कोपी प्रोटोकॉल को फॉलो किया और अपनी आप को साफ करने के लिए प्रक्रिया से 24 घंटे पहले केवल साफ लिक्विड फूड का सेवन किया। उन्होंने आखिरी बार पिज़्ज़ा और सलाद खाया था उन्हें पता नहीं कब वह मक्खी को निगल गए। वहीं डॉक्टरों की तरह मरीज ने भी इस मामले को लेकर हैरानी जताई है।

Read More-मुंबई हमले में शहीद हुए जवानों को शाहरुख खान ने दी श्रद्धांजलि, वायरल हो रहा वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts