Homeदुनियामिस्र में तेल टैंकर में भयानक विस्फोट से दहल उठा हाईवे! आग...

मिस्र में तेल टैंकर में भयानक विस्फोट से दहल उठा हाईवे! आग की लपटों में घिर गईं दर्जनों गाड़ियां, 31 लोगों की मौत

मिस्र की राजधानी काहिरा के रिंग रोड पर तेल टैंकर में भीषण हादसे के बाद आग लग गई। इस दर्दनाक घटना में 31 लोगों की मौत और 21 से अधिक लोग घायल हुए। हादसे में कई वाहन जलकर खाक हो गए।

-

मिस्र की राजधानी काहिरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां रिंग रोड पर एक तेल टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और सड़क पर आसपास मौजूद कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार से आ रहा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया था। इसके बाद उसमें जोरदार धमाका हुआ और आग फैलने लगी। घटना इतनी भयावह थी कि कुछ ही समय में सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रात के अंधेरे में आग की ऊंची लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं।

31 लोगों की मौत, 21 से ज्यादा घायल

तेल टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इस हादसे में अब तक कम से कम 31 लोगों की जान जाने की खबर सामने आई है, जबकि 21 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। आग की चपेट में आने से दो दर्जन से ज्यादा कारें और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। कई वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई गई है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को जायद स्पेशलाइज्ड, इम्बाबा जनरल और वर्राक सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

39 एंबुलेंस के साथ चलाया गया राहत अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया। राहत एवं बचाव अभियान में करीब 39 एंबुलेंस को लगाया गया, ताकि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। यह हादसा काहिरा के इंबाबा उपनगर के वर्राक इलाके में हुआ। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, आग गीजा के अल-वर्राक जिले में एक सुरंग के ऊपर लगी थी। यह इलाका बेहद व्यस्त सड़क मार्ग के पास स्थित है। रिंग रोड काहिरा, गीजा और कल्यूबिया प्रांतों को जोड़ने वाला प्रमुख हाईवे है, जिस पर हर दिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं।

 राष्ट्रपति अल-सीसी ने जताया दुख, हादसे की गंभीरता बढ़ी

इस भीषण अग्निकांड पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने भी दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। घटना के बाद प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना और प्रभावित इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। टैंकर के पलटने और उसमें आग लगने की वजह से इतने बड़े स्तर पर नुकसान कैसे हुआ, यह भी जांच का अहम विषय है। फिलहाल हादसे ने सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक पल में हुए इस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं और पूरे मिस्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया।

Read More-शादी के जश्न से पहले उठी अर्थी! विधायक अनंत सिंह की बेटी के विवाह में जा रहे थे 3 दोस्त, फिर रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि…

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts