HomeखेलT20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया ने शुरू की तैयारी, प्रैक्टिस...

T20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया ने शुरू की तैयारी, प्रैक्टिस में पसीना बहाती दिखी रोहित की सेना

t20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी तैयारी शुरू कर दी है। क्योंकि टीम इंडिया की प्रैक्टिस की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।

-

Team India: आईपीएल 2024 खेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी अमेरिका पहुंच चुके हैं अमेरिका में भारतीय क्रिकेट टीम को रोहित शर्मा की कप्तानी में t20 विश्व कप 2024 के मैच खेलने हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने t20 विश्व कप के लिए स्क्वायड का ऐलान पहले ही कर दिया था जिस कारण सभी खिलाड़ी कप्तान रोहित शर्मा के साथ अमेरिका के लिए रवाना हो चुके थे। आपको बता दे  t20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी तैयारी शुरू कर दी है। क्योंकि टीम इंडिया की प्रैक्टिस की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।

टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया पर अमेरिका से कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने t20 विश्व कप के प्रैक्टिस शुरू कर दी है सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ कुलदीप यादव ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज भी दिखाई दे रहे हैं।

1 जून को होगा वॉर्म अप मैच

भारतीय क्रिकेट टीम को t20 विश्व कप 2024 से पहले एक प्रैक्टिस मैच भी खेलना है। भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच 1 जून को प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से t20 विश्व कप की शुरुआत करने जा रही है। आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को भारत अपना पहला मैच T20 विश्व कप में खेलेगा।

Read More-‘तू टेंशन मत ले ये सेलिब्रेशन ट्रॉफी के साथ करेंगे…’शाहरुख खान के फ्लाइंग किस जश्न को लेकर हर्षित राणा ने किया बड़ा खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts