भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को बड़ी खबर मिली है। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम में नहीं चुना गया है। इसके साथ ही उनसे कप्तानी भी छीन ली गई है। अब श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान बनाया गया है और तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। इस फैसले के बाद क्रिकेट फैंस हैरान हैं क्योंकि सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था।
अजीत अगरकर ने बताया क्यों लिया गया फैसला
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने इस फैसले पर कहा कि टीम को आगे देखते हुए बदलाव जरूरी था। उन्होंने बताया कि हर वर्ल्ड कप के बाद टीम को भविष्य के हिसाब से तैयार किया जाता है। अगरकर के मुताबिक यह फैसला आसान नहीं था, क्योंकि सूर्यकुमार ने टीम को बड़ी जीत दिलाई थी। लेकिन अगले वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर नए कप्तान और नई टीम तैयार करने का फैसला किया गया है।
Presenting #TeamIndia‘s newest T20I captain 🇮🇳
Congratulations to Shreyas Iyer as he takes the helm in the shortest format of the game 👏@ShreyasIyer15 pic.twitter.com/frfAXAOkTA
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
खराब फॉर्म भी बनी बड़ी वजह
पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार यादव का बल्लेबाजी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। कई बड़ी सीरीज में वह ज्यादा रन नहीं बना पाए। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उनका प्रदर्शन औसत रहा और सिर्फ एक अर्धशतक ही लगा सके। हालांकि कुछ मैचों में उन्होंने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन लगातार रन न बनने की वजह से चयनकर्ताओं को यह बड़ा फैसला लेना पड़ा।
शानदार कप्तानी रिकॉर्ड के बावजूद बड़ा बदलाव
सूर्यकुमार यादव का कप्तानी रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने 52 मैचों में कप्तानी की और 40 मैच जिताए। उनका जीत प्रतिशत करीब 82 रहा, जो बहुत शानदार माना जाता है। इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने भविष्य की टीम को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया है। अब टीम इंडिया नए कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ आगे बढ़ेगी और देखना होगा कि यह नया दौर टीम को किस दिशा में ले जाता है।
Read More-वैभव सूर्यवंशी को BCCI से मिला बड़ा इनाम, IPL के बाद टीम इंडिया में हुई एंट्री
