Homeखेलनेट प्रैक्टिस में Surya Kumar Yadav ने जड़ा ऐसा शॉट, टूट गया...

नेट प्रैक्टिस में Surya Kumar Yadav ने जड़ा ऐसा शॉट, टूट गया कैमरा, देखें वीडियो

चाहे नेट प्रैक्टिस हो या मैदान सूर्यकुमार यादव हमेशा ही अपने अजीबोगरीब शॉट से फैंस को दीवाना बना लेते हैं। इसी बीच नेट प्रैक्टिस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने एक ऐसा शॉट जड़ दिया जिसके बाद कैमरा टूट गया।

-

Surya Kumar Yadav: भारतीय टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का एबी डी विलियर्स भी कहा जाता है। क्योंकि सूर्यकुमार यादव मैदान पर सभी दिशा में शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं। जिस कारण सूर्यकुमार यादव को आज के समय में 360 डिग्री प्लेयर भी कहा जाता है। चाहे नेट प्रैक्टिस हो या मैदान सूर्यकुमार यादव हमेशा ही अपने अजीबोगरीब शॉट से फैंस को दीवाना बना लेते हैं। इसी बीच नेट प्रैक्टिस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने एक ऐसा शॉट जड़ दिया जिसके बाद कैमरा टूट गया।

सूर्या के शॉट में तोड़ा कैमरा

भारतीय टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईपीएल में मुंबई के लिए खेल रहे हैं। सूर्यकुमार यादव इस समय मुंबई इंडियंस के लिए नेट पर प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। इसी बीच सूर्यकुमार यादव का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सूर्यकुमार यादव नेट पर बल्लेबाजी कर रहे होते हैं और स्टंप के पास एक कैमरा लगा होता है। लेकिन जब सूर्यकुमार यादव शॉट खेलते हैं तभी गेंद जाकर सीधा कैमरे पर लगती है और कैमरा टूट जाता है।

बेंगलुरु के खिलाफ खेली थी विस्फोटक पारी

सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2024 के शुरुआती मैचों से बाहर रहे थे। सूर्यकुमार यादव ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2024 में अपना दूसरा मैच खेला है। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से सभी के होश उड़ा दिए हैं। क्योंकि आरसीबी के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में 52 रन की शानदार पारी खेली है। इस दौरान सूर्यकुमार यादव के पाले से चार तूफानी छक्के और पांच चौके निकले हैं।

Read More-विकेटों का दोहरा शतक लगाएंगे युजवेंद्र चहल, बन जाएंगे IPL के सबसे सफल गेंदबाज

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts