PBKS vs DC: 8 मई को आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया था। लेकिन इस बीच अचानक पाकिस्तान ने भारत पर हमला कर दिया जिसके बाद बीसीसीआई ने मैच को बीच में ही रोक दिया और आईपीएल को एक हफ्ते के लिए रद्द कर दिया अब आईपीएल के नए शेड्यूल में पंजाब और दिल्ली का मुकाबला फिर से खेला जाएगा।
फिर से होगा पंजाब और दिल्ली का मुकाबला
पंजाब और दिल्ली का मुकाबला बीसीसीआई ने रद्द कर दिया था लेकिन आईपीएल 2025 के मैच शेड्यूल में फिर से यह मुकाबला खेला जाएगा दिल्ली और पंजाब का यह मुकाबला फिर से शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला 24 में को खेला जाएगा 24 में को अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स का सामना श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स से सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा।
🗓️ #TATAIPL 2025 action is all set to resume on 17th May 🙌
The remaining League-Stage matches will be played across 6⃣ venues 🏟️
The highly anticipated Final will take place on 3rd June 🏆
Details 🔽https://t.co/MEaJlP40Um pic.twitter.com/c1Fb1ZSGr2
— IndianPremierLeague (@IPL) May 12, 2025
रोमांचक होगा मुकाबला
प्ले ऑफ की रेस के कारण पंजाब और दिल्ली का मुकाबला बहुत ही ज्यादा रोमांचक होने वाला है। क्योंकि पंजाब किंग्स 15 पॉइंट के साथ आईपीएल 2025 के अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है तो वही दिल्ली कैपिटल्स 13 पॉइंट के साथ पांचवें नंबर पर है। अगर दिल्ली को पंजाब के खिलाफ जीत मिलती है तो दिल्ली कैपिटल्स की प्ले ऑफ की आखिरी रेस आसान हो जाएगी।
Read More-कोहली के रिटायरमेंट पर सचिन को याद आया अपना आखिरी टेस्ट, कही ये बात
