India vs Pakistan Final 2025: एशिया कप 2025 का फाइनल अब इतिहास रचने जा रहा है। पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें इस टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने होंगी। मैच से पहले का माहौल पहले ही बेहद गर्म हो चुका है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सबका ध्यान खींच लिया है। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी फैन टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ से गुस्से में कह रहा है, “फाइनल में इंडिया को छोड़ना नहीं है!” उसके हाव-भाव और अंदाज इतने आक्रामक थे कि यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और अब पूरी दुनिया इस सनकी फैन पर हंस रही है।
फाइनल से पहले बढ़ा रोमांच
पाकिस्तान ने गुरुवार को बांग्लादेश को 11 रन से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही रविवार 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दोनों देशों के फैंस के लिए भावनाओं का तूफान लेकर आने वाला है। इसी बीच वायरल हुए इस फैन के वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। लोग इसे देखकर मजेदार मीम्स बना रहे हैं और कहते नजर आ रहे हैं कि क्रिकेट के मैदान पर भले ही रोमांच हो, लेकिन दर्शकों की दीवानगी भी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है।
A fan’s clear message to Haris Rauf for India vs Pakistan final match of the Asia Cup. 🇵🇰🇮🇳 pic.twitter.com/L24Dp1xsql
— Ahtasham Riaz (@ahtashamriaz22) September 25, 2025
सोशल मीडिया पर फैन का वीडियो छाया
पाकिस्तानी फैन का यह वीडियो हर प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर आम फैंस तक, हर कोई इस पर मजे ले रहा है। हालांकि, यह साफ है कि भारत-पाकिस्तान का फाइनल सिर्फ क्रिकेट का मुकाबला नहीं बल्कि करोड़ों दिलों की धड़कनों का खेल होगा। अब देखना यह है कि हारिस रऊफ और पाकिस्तान की टीम इस फैन की उम्मीदों पर खरे उतर पाते हैं या नहीं।
Read more-अमेरिका से निर्वासित महिला ने झेला अमानवीय बर्ताव, वकील ने बताई दिल दहला देने वाली कहानी
