HomeखेलDC vs RR: लाइव मैच में अंपायर से भिड़ गए दिल्ली के...

DC vs RR: लाइव मैच में अंपायर से भिड़ गए दिल्ली के बॉलिंग कोच? जाने क्या है पूरा मामला

दिल्ली और राजस्थान के बीच मुकाबला का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिल्ली के गेंदबाजी कोच अंपायर से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं जहां पर वह अंपायर से गुस्सा करते दिखाई दे रहे हैं।

-

DC vs RR: 16 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल और राजस्थान रॉयल्स के बीच धमाकेदार टक्कर देखने को मिली है जहां पर दिल्ली और राजस्थान के बीच मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला है। सुपर ओवर में दिल्ली ने राजस्थान को हरा दिया है। दिल्ली और राजस्थान के बीच मुकाबला का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिल्ली के गेंदबाजी कोच अंपायर से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं जहां पर वह अंपायर से गुस्सा करते दिखाई दे रहे हैं।

अंपायर से भिड़े दिल्ली के गेंदबाजी कोच?

दिल्ली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए राजस्थान के खिलाफ हारा हुआ मैच जीत लिया है दिल्ली और राजस्थान के बीच मुकाबला का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिल्ली के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल बाउंड्री के पास खड़े होते हैं इस दौरान फोर्थ अंपायर भी वहां पर खड़ा होता है। पटेल इस दौरान अंपायर से गुस्से में कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं ऐसा लग रहा है जैसे अंपायर ने मैसेज ग्राउंड में पहुंचने से रोक दिया है। इसी वजह से दिल्ली

के कोच नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

सुपर ओवर में जीता दिल्ली

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को 189 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन दिल्ली की घातक गेंदबाजी के आगे राजस्थानी 188 रन ही बना पाए राजस्थान को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 9 रन की जरूरत थी लेकिन मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी कर मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा दिया। जिस कारण सुपर ओवर खेला गया सुपर ओवर में राजस्थान में 11 रन बनाए जिसके जवाब में 2 गेंद शेष रहते दिल्ली में सुपर ओवर में 13 रन बना दिए और आसानी से इस मुकाबले को जीत लिया।

Read More-एक ओवर में फेंकी 11 गेंद… संदीप शर्मा के नाम IPL में दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts