Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बहुत ही ज्यादा मशहूर हैं। विराट कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले खिलाड़ियों में से एक है। विराट कोहली ने अपनी कड़ी मेहनत और अपने क्रिकेट की प्रतिभा से वर्ल्ड क्रिकेट में इकाई बड़ी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली विवादों में आ गए थे जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के एक पूर्व दिग्गज ने विराट कोहली को लेकर विवादित बयान दे दिया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ए दिक्कत नहीं विराट कोहली से माफी मांगी है।
केरी ओ’कीफे ने मांगी माफी
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर केरी ओ’कीफे ने विराट कोहली पर दिए विवादित बयान पर माफी मांगी है। केरी ओ’कीफे ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए स्टार भारत में दिए गए इंटरव्यू में कहा “मैं विराट कोहली के व्यवहार को अहंकार वाला बोलने के लिए माफी चाहता हूं
मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था। उसके पास एक स्वैगर है और वह उसी तरह अपना क्रिकेट खेलते हैं। मुझे लगता है कि जब उन्होंने देखा कि कोई दूसरा खिलाड़ी उनकी तरह स्वैगर दिखा रहा है, तो वह थोड़ा चिढ़ गए और उसी तरह से जवाब दिया। कोहली एक जुनूनी क्रिकेटर हैं और उनके अग्रेशन उन्हें प्रतिस्पर्धी क्रिकेटर बनाता है।”
दिया था विवादित बयान
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में विराट कोहली और सैम कोंस्टस के बीच हुई फैंस के दौरान कमेंट्री कर रहे केरी ओ’कीफे ने विराट कोहली को लेकर विवादित बयान दे दिया था और उन्होंने कहा “कोहली ने अपना पूरा करियर अहंकार पर बनाया है। अचानक, उन्होंने एक डेब्यूटेंट में इसकी पहचान की और इसे रीसेट करना शुरू कर दिया।”
Read More-मेलबर्न में नितीश कुमार रेड्डी ने जड़ा करियर का पहला शतक, टीम इंडिया के लिए बने हीरो
