New Year Vastu Tips: साल 2023 का आखिरी महीना चल रहा है इस महीने के बाद नया साल आने वाला है। साल 2024 की शुरुआत अगर आप अच्छी चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कुछ ऐसी चीज हैं जो तुरंत लाएं। नए साल पर घर में इन चीजों को खरीद कर लाने से तरक्की के सभी रास्ते खुल जाते हैं। घर में इन चीजों को रखने से सुख समृद्धि और खुशहाली का वास होता है। इन चीजों को घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती हैं। आइए आगे आर्टिकल में उन सभी चीजों के बारे में जानते हैं।
मोर पंख
भगवान श्री कृष्ण को मोर पंख बहुत ही प्रिया माना जाता है। जिस घर में मोर पंख होता है वहां माता लक्ष्मी का वास होता है।इसीलिए आपने साल पर अपने घर में मोर पंख खरीद कर जरूर लाएं। घर में मोर पंख लाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न हो
तुलसी
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी जी का वास होता है इसीलिए अगर आपने साल पर इस घर में लगाएंगे तो कभी भी आपके घर में धन-धान्य की कमी नहीं होगी। नए साल पर तुलसी के पौधे को घर में जरूर लगाए और इसकी पूजा करें।
शंख
मोर के पंख की तरह श्री कृष्ण को शंख भी बहुत प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में शंख होता है उसे घर में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है। इसीलिए आपको नए साल में शंख खरीद कर घर जरूर लाना चाहिए।
चांदी का कछुआ
चांदी का कछुआ घर में रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसीलिए आपको नए साल के अवसर पर चांदी का कछुआ जरूर खरीदना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है आपके घर में हमेशा के लिए वास करती। नए साल पर इन उपायों को करने से कभी भी आपके घर में किसी तरह की कमी नहीं होती है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-घर में बेल पत्री लगाना होता है शुभ या अशुभ? जाने इसके सही नियम
