Friday, November 14, 2025

नए साल के पहले सप्ताह में चमकेगी इन 4 राशि वालों की किस्मत, बन रहा धनयोग

January 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नए साल 2025 के पहले हफ्ते में चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे और चंद्रमा पर मंगल की सप्तम दृष्टि रहेगी। इस वजह से बेहद शुभ माने जाने वाले धन योग का निर्माण होगा। इसलिए नए साल के पहले सप्ताह में कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। उन्हें समाज में मान सम्मान प्रतिष्ठा और धन मिलने के आसार हैं।

वृषभ राशि

इस राशि के जातक प्लानिंग के साथ काम करते हुए आगे बढ़ेंगे। आप नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। हो सकता है कि आपके घर में नन्हा मेहमान दस्तक दे। इस राशि के जातक के लिए नया साल धमाकेदार होने वाला है।

कन्या राशि

कारोबारी को लाभ होने की उम्मीद है कर्ज से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट में चल रहे मामले आपके फेवर में सुलझ जाएंगे। साल 2025 का पहला सप्ताह अच्छी सूचनाओं लेकर आएगा। आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।

धनु राशि

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के आसार हैं। आपको कई सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता फायदेमंद हो सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृश्चिक राशि

आप जीवनसाथी के साथ दो-तीन दिन के लिए बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस दौरान आपका मान सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में तगड़ा लाभ होगा आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आप किराएदार से आए बढ़ाने के लिए नया प्लान्ट खरीदने का विचार कर सकते हैं।

Read More-नए साल की शुरुआत में ही बुध बदलने जा रहे चाल, व्यापार में होगा मुनाफा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles