Friday, December 5, 2025
Homeवास्तु शास्त्रघर की इन दिशाओं में होता है राहु और केतु का वास,...

घर की इन दिशाओं में होता है राहु और केतु का वास, इन चीजों का रखना माना जाता है वर्जित

इस दिशा में इन चीजों का रखना वर्जित माना जाता है। भूलकर भी इन चीजों को राहु केतु की दिशा में नहीं रखना चाहिए। नहीं तो आपके घर में कंगाली छा जाएगी।

-

Rahu Ketu Place: राहु और केतु को पापी और क्रूर ग्रह माना जाता है। राहु केतु को अशुभ ग्रहों के रूप में देखा जाता है। किसी भी जातक की कुंडली में इनके अशुभ होने पर व्यक्ति को दुखों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भी कुछ ऐसी दिशाएं होती हैं जिसमें राहु केतु का वास होता है। इस दिशा में इन चीजों का रखना वर्जित माना जाता है। भूलकर भी इन चीजों को राहु केतु की दिशा में नहीं रखना चाहिए। नहीं तो आपके घर में कंगाली छा जाएगी।

घर में राहु केतु की होती है ये दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार राहु केतु का वास दक्षिण और पश्चिम दिशा में होता है। इसे नौऋत्य दिशा भी कहा जाता है। घर में इस दिशा में कुछ ऐसी चीज हैं जो भूल कर भी नहीं रखनी चाहिए। इस दिशा में कुछ सामान रखने समय कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

इस दिशा में गलती से भी ना रखें ये चीजें

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि इसमें माता लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी के पौधे को हमेशा सही दिशा में ही लगाना चाहिए। अगर राहु केतु की दिशा में इसे रख दिया जाए तो तिजोरी खाली हो जाएगी।

-राहुकेत वाली दिशा में बच्चों की पढ़ाई वाली चीज नहीं रखनी चाहिए ऐसा करने से बच्चों का मन पढ़ाई से भटक जाता है और उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गलती से भी इस दिशा में स्टडी रूम नहीं बनवाना चाहिए।

-इस दिशा में भूलकर भी तिजोरी नहीं रखनी चाहिए नहीं तो आपको नुकसान झेलना पड़ेगा। इस दिशा में कीमती चीज जैसे सोना -चांदी, आभूषण रखना नहीं चाहिए।

-राहु और केतु की की दिशा में पूजा घर नहीं होना चाहिए। मंदिर को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। ऐसे में राहु -केतु का दिशा अर्थात दक्षिण पश्चिम दिशा में भूलकर भी पूजा का स्थान नहीं होना चाहिए।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-रुचक राजयोग के निर्माण से इन 3 राशि वालों की होगी बल्ले -बल्ले, नई नौकरी का मिलेगा ऑफर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts