Saturday, July 27, 2024

संसद भवन में राहुल गांधी ने किए फ्लाइंग किस के इशारे, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता पर लगाए गंभीर आरोप

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र के दौरान आज 9 अगस्त को जमकर हंगामा देखने को मिला है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कई सारे गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाषा खत्म होने के बाद बाहर जाते वक्त राहुल गांधी ने महिला सांसदों की तरफ गलत इशारे किए हैं। लोकसभा में बोलते हुए स्मृति ईरानी ने कहा मुझसे पहले इनको यहां बोलने का मौका मिला उन्होंने आज सभ्यता का परिचय दिया है उन्होंने अपना भाषण खत्म करने के बाद अभद्र व्यवहार किया है।

राहुल गांधी पर फ्लाइंग किस करने के लगे आरोप

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहां के उस संसद में फ्लाइंग किस उछाला जिस संसद में महिला भी बैठी हुई हैं। ऐसे गरिमा बहन आचरण इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया यह उसे खानदान के लक्षण है। यह संसद में आज देश को पता चला है। उनके ऐसा व्यवहार सिर्फ एक स्त्री व्देषी व्यक्ति ही कर सकता है। वही आपको बता दें राहुल गांधी के इस व्यवहार से नाराज सांसद महिलाओं ने स्पीकर से इसकी शिकायत भी की है।

महिला सांसदों ने स्पीकर को लिखा लेटर

स्पीकर को दिए गए लेटर में बीजेपी की 20 महिला सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। शिकायत पत्र में कहा है कि हम आपका ध्यान आज सदन में केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी से संबंधित एक घटना की ओर दिलाना चाहते हैं। उस सदस्य ने अभद्र आचरण प्रदर्शित किया और केंद्रीस मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर अभद्र भाव भंगिमा प्रदर्शन की जब वह संसद को संबोधित कर रही थी। ऐसे सदस्य के अभद्र आचरण के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए न केवल इन्होंने सदन में एक महिला सदस्य का अपमान किया है बल्कि सदन की गरिमा को कम किया है।

Read More-इंफाल के पास रोका गया Rahul Gandhi का काफिला, मणिपुर में हिंसा प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे थे कांग्रेस नेता

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles