Homeदेशपहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने मार गिराया पाकिस्तान...

पहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने मार गिराया पाकिस्तान का फाइटर जेट,चीन से मिला था तोहफा

ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना बुधवार (7 मई,2025) को सुबह 10 बजे ब्रीफिंग करेगी। वही भारत की एयर डिफेंस ने पाकिस्तान के फाइटर जेट को मार गिराया है। यह फाइटर जेट चीन ने पाकिस्तान को तोहफे में दिया था।

-

India Pakistan: 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से पूरा देश भारत सरकार से पाकिस्तान से बदला लेने की मांग कर रहा था। पहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर दिया है जिसमें कई लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है। ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना बुधवार (7 मई,2025) को सुबह 10 बजे ब्रीफिंग करेगी। वही भारत की एयर डिफेंस ने पाकिस्तान के फाइटर जेट को मार गिराया है। यह फाइटर जेट चीन ने पाकिस्तान को तोहफे में दिया था।

भारत ने मार गिराया पाकिस्तान का फाइटर जेट

आपको बता दें, चाइनीज JF-17 थंडर एक हल्का, एकल इंजन वाला मल्टी-रोल फाइटर जेट है, जिसे चीन और पाकिस्तान ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। इसका पहला प्रोटोटाइप 2003 में उड़ान भर चुका है और यह पाकिस्तान एयर फोर्स का मुख्य लड़ाकू विमान है।यह विमान 7 हार्डपॉइंट्स पर 1,500 किलोग्राम तक के हथियार ले जा सकता है, जिसमें एयर-टू-एयर मिसाइलें, एयर-टू-ग्राउंड बम, और एंटी-शिप मिसाइलें शामिल हैं।

सेना ने आतंक का हेडक्‍वार्टर मस्जिद ए बिलाल किया ध्वस्त,

भारतीय सेना ने प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालयों को निशाना बनाया। जिन 9 जगहों को निशाना बनाया गया, उनमें मुजफ्फराबाद में हिजबुल मुजाहिद्दीन का हेडक्वार्टर मस्जिद ए बिलाल, बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और लश्कर का मुख्यालय शामिल है।

Read More-‘सरकार जो भी कहेगी हम मानेंगे…’, मॉक ड्रिल पर क्या बोले अखिलेश यादव

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts