Homeखेलप्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ड्रामा! पाकिस्तान से मैच खेलने पर सवाल क्यों...

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ड्रामा! पाकिस्तान से मैच खेलने पर सवाल क्यों टलवाए गए, किसका था दबाव?

एशिया कप 2025 टीम ऐलान के दौरान अचानक बदली माहौल की हवा, अजीत अगरकर ने चुप्पी साधी, लेकिन अंदरखाने से निकली बड़ी जानकारी।

-

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई। चयन समिति के चेयरमैन अजीत अगरकर ने टीम का ऐलान किया, लेकिन इसी दौरान माहौल में अचानक सन्नाटा छा गया। दरअसल, जब एक पत्रकार ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से जुड़े सवाल पूछने की कोशिश की, तभी मंच पर मौजूद अधिकारियों ने बीच में दखल देते हुए सवाल को टाल दिया। पूरे मीडिया हॉल में हलचल मच गई कि आखिर इतना अहम सवाल क्यों रोका गया और किसके कहने पर ऐसा किया गया।

पाकिस्तान मैच पर क्यों नहीं हुई बात?

भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें इस बात पर टिकी थीं कि चयनकर्ता पाकिस्तान मैच को लेकर क्या रुख अपनाते हैं। लेकिन अजीत अगरकर के जवाब देने से पहले ही आयोजकों ने माइक बंद कर दिया और सवाल को दूसरी दिशा में मोड़ दिया। इससे यह अटकलें तेज हो गईं कि कहीं कोई “ऊपरी आदेश” तो काम नहीं कर रहा। क्रिकेट से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस संवेदनशील मुद्दे पर टीम मैनेजमेंट या बीसीसीआई की तरफ से पहले ही क्लियर निर्देश दिए गए थे कि किसी भी तरह का बयान प्रेस कॉन्फ्रेंस में न दिया जाए।

अब उठे बड़े सवाल

घटना के बाद क्रिकेट गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज है। क्या भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कोई आंतरिक रणनीति बनी है जिसे अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता? या फिर राजनीतिक माहौल को देखते हुए बीसीसीआई और सरकार ने मीडिया के सवालों पर रोक लगाने का फैसला किया है? जो भी हो, इस दबाव और रोक-टोक ने आने वाले एशिया कप के मुकाबले को लेकर सस्पेंस और बढ़ा दिया है। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर मैदान पर क्या होगा और कब सच्चाई सामने आएगी।

Read more-सालों बाद साथ दिखे धोनी और गंभीर, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई क्रिकेट फैंस की धड़कनें, आखिर किस मौके पर हुई मुलाकात?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts