Homeखेलजिसे BCCI ने दिखाया बाहर का रास्ता, रोहित शर्मा ने उसे ही...

जिसे BCCI ने दिखाया बाहर का रास्ता, रोहित शर्मा ने उसे ही बोला धन्यवाद, शेयर की स्टोरी

आईपीएल 2025 के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सपोर्ट स्टाफ से अभिषेक नायर को बाहर कर दिया था अब अभिषेक नायर को लेकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट से की है जिसमें उन्होंने अभिषेक नायक को धन्यवाद कहा है।

-

Team India: एक तरफ भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आईपीएल के टूर्नामेंट को खेलने में बिजी है दूसरी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ को लेकर हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया था जहां पर टीम इंडिया के सपोर्टिंग स्टाफ से कुछ लोगों को बाहर किया गया था आईपीएल 2025 के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सपोर्ट स्टाफ से अभिषेक नायर को बाहर कर दिया था अब अभिषेक नायर को लेकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट से की है जिसमें उन्होंने अभिषेक नायक को धन्यवाद कहा है।

रोहित ने किसे कहा धन्यवाद?

भारतीय टीम के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर बहुत ही कम एक्टिव रहते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलने के बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। जिसको शेयर करते हुए रोहित शर्मा ने कैप्शन में लिखा “थैंक्यू ब्रो” इसके बाद रोहित शर्मा ने अभिषेक नायक को मेंशन किया है। रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक नायर के सपोर्ट स्टाफ से बाहर होने से कई सीनियर खिलाड़ी खुश नहीं है। रोहित शर्मा और अभिषेक नायर के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती थी।fallback

चेन्नई के खिलाफ किया कमबैक

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला बिल्कुल खामोश था। रोहित शर्मा लगातार खराब कर रहे थे लेकिन रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार कम बैक किया है जहां पर रोहित शर्मा ने चेन्नई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में 76 रन की विस्फोटक पारी खेली थी और रोहित शर्मा की वापसी के बाद मुंबई इंडियंस और भी ज्यादा मजबूत हो गई है।

Read More-8 मैच 5 अर्धशतक, बना दिए 417 रन… IPL 2025 में बल्ले से कहर मचा रहा ये बल्लेबाज, नहीं ले रहा है कोई नाम!

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts