आईपीएल 2026 के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि Rohit Sharma को उनकी टीम Mumbai Indians अगले सीजन से पहले रिलीज कर सकती है। इतना ही नहीं, कुछ पोस्ट में यह भी कहा गया कि अगर ऐसा हुआ तो रोहित आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला कर सकते हैं। इन दावों के सामने आते ही फैंस के बीच चिंता और बहस दोनों शुरू हो गई। हालांकि, जब इस पूरे मामले की गहराई से जांच की गई, तो तस्वीर कुछ और ही निकली।
इंजरी के कारण टीम से बाहर
दरअसल, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आखिरी बार IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलते देखा गया था। उसी मैच के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके चलते वे लगातार कई मुकाबलों से बाहर हैं। इसी ब्रेक के दौरान अफवाहों ने जोर पकड़ लिया कि टीम मैनेजमेंट और रोहित के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। लेकिन हकीकत यह है कि किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने पर उसे आराम दिया जाता है और पूरी तरह फिट होने के बाद ही मैदान में उतारा जाता है। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी को किसी विवाद से जोड़ना सही नहीं माना जा रहा।
कोच के बयान ने साफ की स्थिति
मुंबई इंडियंस के हेड कोच Mahela Jayawardene ने हाल ही में इस मुद्दे पर स्पष्ट बयान दिया था। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) तेजी से रिकवर कर रहे हैं और टीम उनकी वापसी का इंतजार कर रही है। उन्होंने यह भी साफ किया कि मेडिकल टीम की अनुमति मिलने के बाद ही रोहित मैदान में लौटेंगे। इस बयान से यह साफ हो जाता है कि टीम उन्हें रिलीज करने के बारे में नहीं सोच रही, बल्कि उनकी फिटनेस को प्राथमिकता दे रही है। इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही रिलीज और रिटायरमेंट की खबरें पूरी तरह निराधार साबित होती हैं।
Rohit Sharma का योगदान बेहद बड़ा
यह याद रखना जरूरी है कि रोहित शर्मा सिर्फ (Rohit Sharmaa) एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। 2024 से टीम की कप्तानी Hardik Pandya के पास जरूर है, लेकिन रोहित का अनुभव और योगदान अब भी टीम के लिए बेहद अहम है। ऐसे में यह कहना कि टीम उन्हें आसानी से रिलीज कर देगी, काफी हद तक तर्कहीन लगता है। फिलहाल फैंस को उनकी वापसी का इंतजार है और उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही मैदान पर नजर आएंगे।
