Prithvi Shaw: भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर से मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। कुछ समय पहले पृथ्वी शॉ इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट लीग खेल रहे थे। काउंटी क्रिकेट लीग के दौरान पृथ्वी शॉ चोटिल हो गए थे। पृथ्वी शॉ की चोट बहुत ही ज्यादा गंभीर थी। जिसके बाद उन्हें काफी समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा है। अब एक बार फिर से 2 फरवरी को होने वाले मैच में पृथ्वी शॉ की टीम में वापसी होने जा रही है।
फिट हुए पृथ्वी शॉ
भारतीय टीम से बाहर होने के बाद पृथ्वी शॉ काउंटी क्रिकेट लीग खेलने के लिए इंग्लैंड गए थे। काउंटी क्रिकेट लीग के मैच के दौरान पृथ्वी शॉ के घुटने में चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकादमी में रखा गया था। इसके बाद अब नेशनल क्रिकेट अकादमी ने पृथ्वी शॉ को पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया है। आप पृथ्वी शॉ फिर से 2 जनवरी को रणजी में होने वाले मैच से मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं।
इस मुकाबले में खेलेंगे पृथ्वी शॉ
2 जनवरी को रणजी ट्रॉफी 2024 में मुंबई क्रिकेट टीम और बंगाल क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला जाएगा जिसमें पृथ्वी शॉ मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे। अगर हम पृथ्वी शॉ के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्हें पिछले काफी लंबे समय से भारतीय टीम की तरफ से एक भी इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला। पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया के लिए पांच टेस्ट मैच और 6 वनडे मैच के अलावा एक T20 मैच खेला है।
Read More-IPL 2024 के लिए Rishabh Pant ने शुरू की तैयारी, वीडियो देख खुश हुए फैंस
