Dhanush: साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर धनुष इस समय अपनी फिल्म कैप्टन मिलर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 12 जनवरी साल 2024 को रिलीज हुई कैप्टन मिलर फिल्म को साउथ फिल्मों के अभिनेता धनुष की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया है और इस समय धनुष कैप्टन मिलर फिल्म की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं। साउथ फिल्मों के स्टार धनुष इस समय अपने अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में भी बिजी है लेकिन तिरुपति में सड़क पर धनुष को शूटिंग करना भारी पड़ गया है। इसके बाद लोगों ने धनुष की शिकायत पुलिस में कर दी है।
शूटिंग की वजह से लगा जाम
साउथ सिनेमा के एक्टर धनुष डी 51 फिल्म में नजर आने वाली है। जिस कारण इस समय धनुष इस फिल्म की शूटिंग में जुटे हुए हैं। डी51 फिल्म की शूटिंग के लिए एक्टर धनुष तिरुपति पहुंचे थे। जिसके बाद तिरुपति में सड़क पर धनुष ने शूटिंग की। लेकिन धनुष की शूटिंग को देखने के लिए वहां पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई जिस कारण रोड पर जाम लग गया। दर्शन करने आए कई श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा और उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी। धनुष की शूटिंग रोक दी गई थी।
#D51 #Dhanush sir New Movie shooting #tirupati 💥 @dhanushkraja 😻 Sir pic.twitter.com/kZ70rAWAXf
— DhanushFC (@Dhanush1FC) January 31, 2024
फटे पुराने कपड़े में नजर आए एक्टर
तिरुपति में सड़क पर शूटिंग के दौरान धनुष का एक बहुत ही छोटा सा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में धनुष फटे पुराने और बहुत ही गंदे कपड़े पहनते हुए नजर आ रहे हैं जिस कारण कई लोग उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे। धनुष ने शूटिंग के लिए पहले ही परमिशन ले रखी थी। धनुष को साउथ इंडस्ट्री के फेमस और सुपरस्टार अभिनेताओं में से एक माना जाता है।
Read More-Ranbir Kapoor ने चॉकलेटी बॉय लुक में की वापसी, एनिमल के अवतार को कराया क्लीन सेव
