Ind vs Eng Test Series: जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड पर आए हुए हैं हालांकि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में से तीन टेस्ट मैच खेलेंगे। जिस कारण भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच जसप्रीत बुमराह सीजन गैर मौजूदगी में खेलेगी। जसप्रीत बुमराह के तीन टेस्ट मैच खेलने की जानकारी खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से दी गई थी जिस पर अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सवाल खड़े किए हैं।
आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर जसप्रीत बुमराह के खेलने पर बात करते हुए कहा “बुमराह ने कहा कि मैं सिर्फ 3 ही टेस्ट खेलूंगा। लेकिन मैं ये सोच रहा हूँ कि क्या इतनी जरुरत थी ये बताने की, कि इसे दुनिया को क्यों बताया। क्या इसे गुप्त नहीं रखा जा सकता था। मत बताओ न, हम तो अपनी टीम का भी ऐलान नहीं करते। हम हम टॉस से पहले प्लेइंग 11 नहीं बताते तो ये बार बार ये बताना क्यों जरुरी है कि हम उन्हें 3 ही टेस्ट खिलाएंगे। उन्हें ये सोचने दो, आपका जो मन करे वो खेलो। बचे हुए 4 में से अब आप 2 ही मैच खेलोगे, ये तो अच्छी बात नहीं है न। अगर दूसरा टेस्ट भी आपने खेल लिया तो फिर तो आप सिर्फ 3 में से 1 ही मैच खेलोगे। मुझे नहीं पता कि आखिर भारत इसे दुनिया को क्यों बताना चाहता है, इसके पीछे क्या वजह हो सकती है?”
बुमराह के बिना कमजोर होगी टीम इंडिया
जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज हैं जसप्रीत बुमराह और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में पांच विकेट लिए थे। लेकिन जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी कमजोर मुश्किल हो जाएगा क्योंकि टीम इंडिया के अन्य गेंदबाज पहले टेस्ट में अच्छी लय में नहीं दिखे।
Read More-फैंस में दिखी रोहित-विराट की दीवानगी, 4 महीने पहले ही बिक गए Ind vs Aus मैच के टिकट
